हादसे की सूचना पर जिला प्रशासन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। 7 लोगों को मिट्टी के ढेर से बाहर निकाला गया। इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान अनुकूल पुत्र विजेंद्र सिंह (24 वर्ष) साल जाट का उत्तु सांवरा फतेहपुर सीकरी, विमला श्रीपति (45 वर्ष) उत्तु सांवरा फतेहपुर सीकरी, योगेश कुमारी (25 वर्ष) पत्नी अमित कुमार व विनोद पत्नी मुंशीलाल (55 वर्ष) के रूप में हुई है। फिलहाल बचाव कार्य चल रहा है। सूचना पर प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। मृतकों के शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं।