थानाधिकारी नागेंद्र सिंह के अनुसार, हादसा सुबह करीब 4.30 से 5 बजे के बीच हुआ। हिमानी ट्रेवल्स की बस मुंबई से बांसवाड़ा आ रही थी। खुंदनी हाला क्षेत्र में सड़क का एक हिस्सा निर्माणाधीन है, जिससे वन-वे कर रखा है। बस के आगे एक ट्रक चल रहा था। बस में सवार राकेश ने गुटखा थूकने के लिए खिड़की से सिर बाहर निकाला। संयोग से बस सड़क किनारे से गुजर रही थी, तभी उसका सिर अचानक बिजली के पोल से टकरा गया। सिर में गंभीर चोट लगने से खून बहने लगा और वह मौके पर ही बेसुध हो गया।