अहमदाबाद विमान हादसे में जान गंवाने वाले मोहन कॉलोनी निवासी डॉ. प्रतीक जोशी और डॉ. कौमी व्यास की पहचान के लिए परिजनों से लिए गए डीएनए सैंपल को 24 घंटे से अधिक समय बीत गया है, लेकिन अब तक न तो रिपोर्ट आई है और न ही शवों को लेकर कोई सूचना मिल सकी है। परिजनों में शामिल डॉ. हिमांशु द्विवेदी ने बताया कि अस्पताल, पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई सूचना नहीं मिली है। इधर, बांसवाड़ा जिला प्रशासन की ओर से संकेत दिए गए हैं कि प्रक्रिया में अभी दो दिन और लग सकते हैं।