दूसरी ओर, खमेरा क्षेत्र से भी एक 16 साल की किशोरी से यौन शोषण की रिपोर्ट पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि उसे मई के दूसरे सप्ताह में खमेरा क्षेत्र का आरोपी युवक जबरन साथ ले गया और यौन शोषण किया। तलाश कर परिजन उसे वापस घर लाए, तो घटना बताई। युवक पहले से संपर्क में होना बताया गया। मामले में थानाधिकारी रमेशचंद्र सेन ने बताया कि पीड़िता का शनिवार को मेडिकल मुआयना करवाया है। जांच जारी है।