Rajasthan Crime : डीग जिले के कुम्हेर थाना इलाके में एक युवती ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। युवती ने सुसाइड से पहले एक वीडियो भी बनाया था, इसमें एक लाइब्रेरी संचालक को जिम्मेदार बताया है। जिसमें बताया कि लाइब्रेरी संचालक अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर उसके साथ बलात्कार कर रहा था। पीड़िता के पिता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।