12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्नी करती रही इंतजार, घर पहुंचा शव, 9 माह पूर्व हुई थी शादी

हादसे में जान गंवाने वाले गुडड़ू पुत्र मन्नो की शादी करीब नौ महीने पहले हुई थी। वह सेवर थाना क्षेत्र के पार गांव का रहने वाला था।

2 min read
Google source verification
bike rider died in grip of trolley in Bharatpur

भरतपुर। आगरा-जयपुर नेशनल हाईवे पर सोमवार दोपहर को अवैध वसूली कर रहे परिवहन विभाग के दस्ते के कर्मचारी ने तेज गति से दौड़ रहे ट्रोला के चालक को डंडा मार दिया। संतुलन बिगड़ने के कारण ट्रोला की चपेट में बाइक सवार गुडड़ू पुत्र मन्नो (28) आ गया। ट्रोला से कुचलकर गुडड़ू पुत्र मन्नो की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के विरोध में मृतक युवक के परिजनों व ग्रामीणों ने परिवहन विभाग के कर्मचारियों पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। ट्रोला चालक व खलासी की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद हाईवे पर लुधावई गांव में चक्काजाम कर दिया। करीब एक घंटे तक हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। बाद में मौके पर पहुंची सेवर थाना पुलिस ने समझाइश कर जाम खुलवाया।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में यहां दर्दनाक सड़क हादसा, पिता-पुत्र समेत तीन की मौत

9 माह पूर्व हुई थी शादी, नौकरी की बात कर लौट रहा था
हादसे में जान गंवाने वाले गुडड़ू पुत्र मन्नो की शादी करीब नौ महीने पहले हुई थी। वह सेवर थाना क्षेत्र के पार गांव का रहने वाला था। सोमवार को वह सेवर स्थित एक निजी स्कूल में अपनी नौकरी की बात कर बाइक से घर लौट रहा था, तभी यह हादसा हो गया।

पत्नी करती रही इंतजार...घर पहुंचा शव
मृतक के भाई पिन्टू ने बताया कि गुडडू की शादी 19 अप्रेल 2022 को धौलपुर जिले के बाड़ी निवासी कोमल के साथ हुई थी। वह सात माह की गर्भवती है। गुड्डू बेलदारी कर परिवार का पालन पोषण कर रहा था। पिछले कुछ समय से वह बेलदारी के बजाय नौकरी की तलाश कर रहा था। एक निजी स्कूल में उसकी नौकरी की बात भी हो गई थी, लेकिन कुछ देर बाद ही यह हादसा हो गया।

यह भी पढ़ें : बदनामी से परेशान भाई ने बहन पर किया कातिलाना हमला, और फिर...

सरपंच बोले...परिवहन विभाग कर रहा वसूली
लुधावई के सरपंच गौरव सिंह ने बताया कि परिवहन विभाग की अवैध वसूली का खेल पिछले लंबे समय से चल रहा है। पिछले करीब ढाई साल के अंतराल में यह छठा हादसा है। परिवहन विभाग के कर्मचारी 24 घंटे अवैध वसूली में लगे रहते हैं। खुद कैबिनेट मंत्री तक इस अवैध वसूली को पकड़ चुके हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं हो रहा है।