8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बदनामी से परेशान भाई ने बहन पर किया कातिलाना हमला, और फिर…

लिव इन रिलेशनशिप में रहने से नाराज भाई ने रविवार को अपनी सगी बहन पर कातिलाना हमला करने से गम्भीर रूप से घायल हो गई और काफी देर तक तडपती रही।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 27 Feb 2023, 1:49 PM IST

brother attack sister in Phalodi Jaipur

फलोदी (जोधपुर)। लिव इन रिलेशनशिप में रहने से नाराज भाई ने रविवार को अपनी सगी बहन पर कातिलाना हमला करने से गम्भीर रूप से घायल हो गई और काफी देर तक तडपती रही।

घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया। थानाधिकारी राकेश ख्यालिया ने बताया कि लक्ष्मीपुरा निवासी बहन को उसके सगे भाई लक्ष्मण सोनी निवासी सारून्दा नोखा जिला बीकानेर ने कातिलाना हमला कर गंभीर घायल कर दिया। जिसकी सूचना मिलने पर उपअधीक्षक रामकरणसिंह मलिण्डा पुलिस जाप्ता के साथ मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना कर आरोपी को दस्तयाब किया।

यह भी पढ़ें : नासिर-जुनैद हत्याकांड: सांप्रदायिक तनाव की आशंका... नूंह में इंटरनेट सेवा 28 तक बंद

थानाधिकारी ने बताया कि भाई अपनी बहन के कुछ दिनों के लिए लिव इन रिलेशनशिप में जाने से नाराज था, जिसके चलते उक्त वारदात को अंजाम देने की बात सामने आ रही है। आरोपी भाई ने महिला के सिर, पेट व कमर पर चाकूनुमा हथियार से वार किए थे। मामले की जांच की जा रही है।

शहर में दहशत
फलोदी शहर के लक्ष्मीपुरा में दिनदहाडे हुई सनसनीखेज वारदात के बाद दहशत फैल गई। वारदात के बाद हमलावर भाई का सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हुआ जिसमें उसने बहन की लिव इन रिलेशनशिप पर जाने के कारण वारदात करने का जिक्र किया।

यह भी पढ़ें : कहासुनी के बाद पत्नी को चाकू मार ट्रेन के आगे कूदा वृद्ध, मौत