8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कहासुनी के बाद पत्नी को चाकू मार ट्रेन के आगे कूदा वृद्ध, मौत

कस्बे की नयापुरा बस्ती में गुरुवार रात एक वृद्ध ने अपनी पत्नी के साथ कहासुनी होने पर आवेश में आकर चाकू से दो-तीन वार कर घायल कर दिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बूंदी

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 24 Feb 2023, 8:44 PM IST

dies Old man jumps in front of train in bundi

demo pic

लाखेरी(बूंदी)। कस्बे की नयापुरा बस्ती में गुरुवार रात एक वृद्ध ने अपनी पत्नी के साथ कहासुनी होने पर आवेश में आकर चाकू से दो-तीन वार कर घायल कर दिया। वारदात के बाद आरोपी घर से चला गया और भावपुरा के समीप ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। जानकारी अनुसार नयापुरा शिव मंदिर के पीछे गली में रहने वाला घासी लाल (68) पुत्र देवीलाल रात 7:30 बजे घर में आया। उस समय उसकी पत्नी धोला गुर्जर खाना बना रही थी। किसी घरेलू बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हो गया। आवेश में आकर घासी लाल ने वहां पड़ा चाकू उठाकर पत्नी की गर्दन और पीठ पर वार कर दिए और वहां से निकल गया।

शाम आठ बजे बाद घासी लाल के पुत्र महावीर व राम अवतार मजदूरी करके घर लौटे। मामले की जानकारी लेकर मोहल्ले वालों की सहायता से वृद्धा धोला को अस्पताल ले गए। बाद में थाने में पिता के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

यह भी पढ़ें : शादी समारोह में डीजे पर गाने बजाने को लेकर विवाद, हमले में युवक की मौत

इधर, पिता के घर नहीं लौटने पर दोनों पुत्रों ने उन्हें तलाश किया, लेकिन कोई पता नहीं चला। वहीं भावपुरा के समीप डाउन लाइन पर एक व्यक्ति की मौत सूचना पर सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और शव मोर्चरी में रखवा दिया। सुबह मृतक की शिनाख्त घासीलाल के रूप में हुई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। गौरतलब है कि मृतक कोटा जिले के गेता कस्बे का रहने वाला है और यहां नयापुरा में किराए के मकान में रहकर मजदूरी करता था।

यह भी पढ़ें : देवर ने भाभी की गर्दन पर धारदार हथियार से किए वार, पुलिस ने आरोपी को दबोचा