हरियाणा सरकार ने नूंह जिले में इंटरनेट सेवा 2जी, 3जी, 4जी, सीडीएमए, जीपीआरएस और सभी एसएमएस सेवाओं (बल्क एसएमएस सहित बैंकिंग व मोबाइल रिचार्ज एवं वॉइस कॉल को छोड़कर) मोबाइल नेटवर्क पर दी जाने वाली सभी डोंगल सेवाएं अस्थाई रूप से बंद की है। आदेश के साथ ही हरियाणा सरकार ने चेतावनी जारी की है कि आदेश के उल्लंघन का दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सरकार की ओर से राजस्थान बॉर्डर पर अतिरिक्त पुलिस भी तैनात करने के निर्देश जारी किए हैं।