7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी-समारोह में कर रहे थे डांस, खुशी में फायरिंग से डीजे संचालक किशोर की मौत

डीग के खोह थाने के गांव गदरवास में रविवार की मध्य रात्रि को एक शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में डीजे बजा रहे किशोर की मौत हो गई।

2 min read
Google source verification
Death teenager during Firing wedding ceremony in bharatpur

डीग (भरतपुर)। डीग के खोह थाने के गांव गदरवास में रविवार की मध्य रात्रि को एक शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में डीजे बजा रहे किशोर की मौत हो गई। हालांकि घटना के 24 घंटे गुजरने के बाद पुलिस यह तक पता नहीं कर सकी है कि आखिर गोली किसने चलाई।

खोह थाना प्रभारी प्रेम सिंह भास्कर के अनुसार रविवार रात्रि करीब 12 बजे फोन से सूचना मिली कि गांव गदरवास व रुंध खोह के बीच जंगल में भोला मेव निवासी गदरवास के घर पर डीजे बजने के दौरान खुशी में अवैध हथियार लोड करते समय हथियार चलने से डीजे कार्यकर्ता मुकुल (17) पुत्र धीरज कोली निवासी नई सड़क डीग के सिर में गोली लगने से मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार 17 अगस्त को गांव गदरवास से मुनफेद और इरसाद पुत्रान भोला मेव की सीकरी बारात जाने वाली थी। इसकी खुशी में उनके परिजन रविवार को डीग से डीजे लेकर आए थे। इसमें डीजे के साथ तीन लड़के भी आए थे।

रात को डीजे के सामने नाच गाना होने लगा तो भोला मेव के किसी परिजन ने खुशी में जैसे ही अवैध हथियार को लोड किया तो अवैध हथियार चलने से डीजे बजा रहे कर्मचारी मुकुल कोली की सिर में गोली लगने से मौत हो गई।

शादियों में आम होती जा रही खुशी में अवैध हथियारों से फायरिंग
1. 30 जनवरी 2020 को सेवर इलाके के घसोला गांव में हर्ष फायरिंग में दूल्हे के भाई को गोली लग गई। भरतपुर जिले की नदबई तहसील के किशनपुरा गांव से बारात सेवर थाना क्षेत्र के घसोला गांव में आई थी, जहां पर देर रात्रि का कार्यक्रम खत्म होने के बाद सुबह की रस्म निभाई जा रही थी और दूल्हे के टीके करने का कार्यक्रम चल रहा था तो उसी समय एक हर्ष फायरिंग में दूल्हे के भाई को गोली लग गई थी।

2. 25 जून 2019 को चिकसाना थाने के गांव गांवड़ी में रुदावल थाना क्षेत्र के बोसोली से बारात आई हुई थी। शादी कार्यक्रम में भोजन चल रहा था और साथ में डीजे पर कुछ लोग नाच कर रहे थे। इस बीच हुई फायरिंग में बारात में आया एक युवक अचानक जमीन पर गिर पड़ा। युवक के सिर में गोली लगी थी, लोग उसे तुरंत शहर के निजी अस्पताल में ले गए, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया था।

3. सात फरवरी 2018 को नदबई थाना इलाके के गांव लुहासा में एक घर में लग्न टीका के समारोह के दौरान वधू पक्ष से आए फौजी की बंदूक से कारतूस लोड करते समय ट्रिगर दब गया। इससे सामने खड़े दूल्हे के भतीजे की गोली लग गई। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया था।

4. 27 जुलाई को शहर के मथुरा गेट थाने के पास खेल-खेल में एक नाबालिग ने 12 वर्षीय बालक पर फायरिंग कर दी थी। इससे बालक की मौत हो गई थी। अब यह तक तय नहीं हो पाया है कि आखिर किससे और कब खरीदा गया था।