
नाली ब्लॉक, रास्ते पर फैल रही सीवर की गंदगी
भरतपुर. अभी कोई तेज बारिश भी नहीं हुई है, लेकिन लोग जलभराव जैसी समस्याओं से परेशान होने लगे हैं। शहर के वार्ड-55 स्थित केसर विहार कॉलोनी में लोग सीवरेज की समस्या से परेशान हैं। करीब ढाई महीने से ब्लॉक सीवरेज के चलते गंदा पानी रास्ते पर फैल रहा है। बारिश के दौरान यह समस्या और बढ़ जाती है, क्योंकि पानी निकलने का रास्ता नहीं होने के कारण सीवरेज व बारिश का पानी एकत्रित हो जाता है। अब तो पानी में काई पडऩे के कारण फिसलने का डर और सता रहा है। ऐसा नहीं है कि इस संबंध में शिकायत नहीं की गई। जेईएन से लेकर एलएनटी अधिकारी और एसई तक शिकायत की, लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। बारिश के दौरान मच्छर बढऩे से बीमारियां फैलने का डर भी सताने लगा है।
वार्ड-55 में सीवर लाइन ब्लॉक होने के कारण गंदगी रोड पर फैल रही है। केसर विहार कॉलोनी में पिछले दो-चार दिन नहीं, अपितु ढाई महीने से लोग इस समस्या से ग्रस्त हैं। यहां पर रोड बनाने के बाद सीवर के चेम्बर ऊपर से खोलने की बजाय बंद कर दिए गए हैं। अभी सीवर ब्लॉक होने के कारण गंदा पानी रोड पर फैला हुआ है। मजबूर लोगों को उसी में होकर गुजरना पड़ता है। हालात यह है कि आसपास के घरों में 24 घंटे बदबू मारती है। साथ ही गंदगी के साथ काई भी एकत्रित होने के कारण लोगों को फिसलने का डर सताता रहता है। इस संबंध में कर्मचारियों से लेकर उच्चाधिकारियों तक शिकायत की गई है, लेकिन अभी तक समस्या का कोई हल नहीं निकला है।
इन समस्याओं से गुजर रहे लोग
इस गंदगी और बदबूदार पानी के कारण कॉलोनी में घरों के आसपास गंदगी फैली हुई है। मच्छर पनपने के कारण बीमारियां फैलने की दहशत है। मकानों में कोई किरायेदार रहना नहीं चाहता। साथ ही मकानों में सीलन होने के कारण उनका उम्र और रेट दोनों गिर रही हैं। पानी में काई जम गई है, जिसमें फिसलने का डर रहता है। आसपास के खाली प्लॉटों में पानी जमा होने से मच्छर बढ़ रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना...
जेईएन से लेकर एसई तक शिकायत की है, लेकिन करीब ढाई महीने से समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है। बारिश में हालात और ज्यादा खराब हो रहे हैं। मच्छर बढ़ रहे हैं तो दिनभर बदबू से लोग परेशान हैं।
-देवकुमार तिवारी, स्थानीय
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
घरों के आसपास गंदा पानी भरा रहा है। इससे कारण सीलन अंदर तक पहुंच गई है। अब बारिश होने के कारण पानी 24 घंटे भरा रहता है। मजबूरन इसी गंदगी से गुजरते हुए घरों में पहुंचना पड़ रहा है।
-लक्ष्मी देवी, स्थानीय
...............
गंदगी के कारण मच्छर बढऩे से अब बीमारियों की डर सताने लगा है। इस समस्या को सुनने वाला नहीं है। अनेक बार शिकायत की, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। मकानों की स्थिति खराब हो रही है। गंदा पानी अंडरग्राउंड की बजाय रास्ते पर भरा है, जिसके कारण लोग परेशान हैं।
भगवान स्वरूप, स्थानीय
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
रास्ता दुबारा बनने के बाद यह समस्या हुई है। कहीं लाइन ब्लॉक होने के कारण पानी सब ऊपर आ जाता है। जिससे आसपास के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
निखिल, स्थानीय।
..........................
Published on:
17 Jul 2023 09:21 pm
बड़ी खबरें
View Allभरतपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
