8 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan: कार वर्कशॉप बनी आग का गोला, 2 एलपीजी सिलेंडर फटने से 7 झुलसे, मासूम की दर्दनाक मौत

LPG Cylinder Blast: डीग के कामां क्षेत्र में कार रिपेयरिंग के दौरान दो एलपीजी सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। धमाकों में 7 लोग झुलस गए।

2 min read
Google source verification
LPG Cylinder Blast

जलती हुई वर्कशॉप। फोटो- पत्रिका

डीग। जिले के कामां क्षेत्र में मंगलवार को एक कार वर्कशॉप में हुए भीषण हादसे में दो एलपीजी सिलेंडर फटने से 7 लोग झुलस गए। वहीं एक मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। घायलों को तुरंत उपचार के लिए भरतपुर के आरबीएम अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस के अनुसार दुकान पर कार की रिपेयरिंग का काम चल रहा था। इस दौरान एलपीजी गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई और जोरदार धमाके के साथ दोनों सिलेंडर फट गए।

यह वीडियो भी देखें

गैस रिसाव के बाद धमाका

जानकारी के अनुसार कामां कस्बे के अक्खड़वाड़ी मैदान क्षेत्र में मनमोहन की डीग रोड पर कार रिपेयरिंग की वर्कशॉप है। वर्कशॉप के ऊपर बने मकान में मनमोहन और उसके भाई भगवान सिंह का परिवार रहता है। मंगलवार को वर्कशॉप में रोजाना की तरह वाहन रिपेयरिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान एक मजदूर गैस सिलेंडर की मदद से रिपेयरिंग कार्य कर रहा था। बताया जा रहा है कि काम के दौरान अचानक गैस रिसाव शुरू हो गया और देखते ही देखते सिलेंडर में तेज धमाका हो गया।

हादसे में मनमोहन पुत्र दाताराम, नीरज पत्नी भगवान सिंह, लक्ष्य पुत्र भगवान सिंह, भगवान सिंह पुत्र लखमीचंद, साक्षी पुत्री भगवान सिंह, सरिता पत्नी मनमोहन सिंह, अफसरा पुत्री भगवान सिंह गुर्जर व दाताराम झुलस गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से मनमोहन, नीरज, लक्ष्य, भगवान सिंह, साक्षी, सरिता, अफसरा को भरतपुर रेफर कर दिया। जहां बालिका अफसरा (11) की मौत हो गई।

दो धमाकों से पूरा इलाका दहल उठा

पहले सिलेंडर में विस्फोट होने के बाद वहां रखा दूसरा एलपीजी सिलेंडर भी आग की चपेट में आ गया और वह भी जोरदार धमाके के साथ फट पड़ा। लगातार हुए दो धमाकों से पूरा इलाका दहल उठा। धमाकों की आवाज दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के लोग घबराकर घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। हादसे के समय वर्कशॉप और मकान में मौजूद लोग आग की चपेट में आ गए। आग इतनी तेजी से फैली कि वहां मौजूद लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने में मदद की। इसके बाद सभी घायलों को एंबुलेंस और निजी वाहनों की सहायता से कामां अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भरतपुर के आरबीएम अस्पताल रेफर किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का जायजा लिया।