16 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जनूथर को मिली थाने की सौगात, अपराध और अपराधियों पर लगेगा अंकुश

क्राइम कंट्रोलः नगर होगा क्षेत्राधिकार, निरीक्षक समेत 45 का रहेगा स्टाफ
2 min read
Google source verification
जनूथर को मिली थाने की सौगात, अपराध और अपराधियों पर  लगेगा अंकुश

जनूथर को मिली थाने की सौगात, अपराध और अपराधियों पर लगेगा अंकुश

डीग. जिले में कानून व्यवस्था को अधिक मजबूत करने के लिए जनूथर पुलिस चौकी को नए पुलिस थाने में क्रमोन्नत किया गया है। जिसको लेकर प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है। नया थाना खुलने से आसपास के ग्रामीणों को अब अधिक दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी और क्राइम को रोकने के प्रयास होंगे। जिससे उनकी समस्या का निराकरण समय पर हो जाएगा। थाने में आने वाले गांवों को लेकर ज़िला पुलिस मुख्यालय से आदेश जारी किए गए हैं।

राकेश कुमार शर्मा होंगे पहले थाना अधिकारीकार्यालय जिला पुलिस अधीक्षक डीग की ओर से नवगठित जनूथर पुलिस थाने में राकेश कुमार शर्मा को पहला थाना अधिकारी लगाया गया है। जनूथर थाना नगर के क्षेत्राधिकार में रहेगा। डीग पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि जनूथर में नया थाना खुलने से जनूथर व आस पास के क्षेत्र में होने वाली अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगेगा।

निरीक्षक समेत 6 पद स्वीकृत, कुल 45 का रहेगा स्टाफ -

जिला पुलिस अधीक्षक ने आदेश जारी कर बताया कि जनूथर पुलिस थाने में पुलिस निरीक्षक का एक पद, उपनिरीक्षक पुलिस के 2 पद, सहायक उपनिरीक्षक पुलिस के 4 पद, हैड कांस्टेबल के 5 पद, कांस्टेबल के 31 पद व कांस्टेबल वाहन चालक के 2 पद स्वीकृत किए गए हैं। कुल मिलाकर जनूथर पुलिस थाने की वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद अब यहां पर निरीक्षक पुलिस समेत 45 का स्टाफ़ रहेगा।

इन गांवों को जोड़ा थाने में -

पुलिस की ओर से जनूथर थाने में जनूथर, जाटौलीथून, नगला देशवार, दांतलौठी, नगला जनूथर, गारौली, नाहरोली देशवार, नाहरोली ठाकुर, मवई, मौरोली, बडेसरा, ढभारा, शीशवाडा, गंगावक, मुडेरा, पथरोडा, तरोडर, रसिया, रविदासपुरा, पूछरी सहित सुन्दरावली गांवों को जनूथर थाने में जोड़ा गया है। अब जनूथर थाने का सर्किल नगर होगा। नगर पुलिस उप अद्यीक्षक जनूथर थाने के सर्किल ऑफिसर होंगे।

जनूथर में नया थाना खोलने पर लोगों ने बताया कि जनूथर थाने की सीमा बंटने से जनूथर में आए दिन हो रही आपराधिक घटनाओं पर रोक लगेगी। वहीं किसी भी अप्रिय घटना पर पुलिस समय से पहुंच सकेगी। अब से पहले डीग के सदर थाने के अंदर गांव आते थे।

सुरक्षा भाव के साथ आमजन में बढ़ेगा विश्वास - एसपी

पुलिस की मंशा है कि पीड़ितों को त्वरित न्याय प्रदान किया जाए। यह थाना इस उम्मीद पर खरा उतरेगा। अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने में पुलिस को काफी सहूलियत होगी। नागरिकों के मन में सुरक्षा का भाव रहेगा और वे अपनी फरियाद लेकर वहां जा सकेंगे। जनूथर में थाने का संचालन होने से कानून व्यवस्था में भी आमजन का विश्वास बढ़ पाएगा।

-बृजेश ज्योति उपाध्याय, पुलिस अद्यीक्षक डीग