2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केंद्रीय विद्यालय संगठन से बड़ी न्यूज, 1 अप्रैल से शुरू होंगे पहली कक्षा में एडमिशन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण

KVS Class 1-11 Admission 2024 : केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए कक्षा 1 से 11 तक प्रवेश के लिए नई गाइडलाइन जारी कर दी है। केवीएस कक्षा 1 में प्रवेश पंजीकरण प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू होगी। बाकी जानें।

2 min read
Google source verification
kvs_admission_2024.jpg

Kendriya Vidyalaya Bhartpur

केंद्रीय विद्यालय संगठन से आई बड़ी खबर। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए एडमिशन शुरू कर दिया है। इसके लिए KVS ने नई गाइडलाइन जारी कर दी है। कक्षा 1 से कक्षा 11 तक प्रवेश के लिए पूर्ण कार्यक्रम का एलान कर दिया है। केंद्रीय विद्यालयों में 1 अप्रैल से पहली कक्षा में एडमिशन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 अप्रैल तय की गई है। यही नहीं बालवाटिका (प्रथम, द्वितीय व तृतीय) में प्रवेश के लिए चयनित केंद्रीय विद्यालयों में ऑफलाइन पंजीकरण भी 1 अप्रैल से शुरू होगा।

केंद्रीय विद्यालय भरतपुर के प्रिंसिपल अतुल व्यास ने बताया केंद्रीय विद्यालय संगठन की नई गाइडलाइन के अनुसार प्रथम कक्षा में प्रवेश के लिए 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक ऑनलाइन पंजीकरण किया जा सकता है। साथ ही चयनित केंद्रीय विद्यालयों में बालवाटिका प्रथम, द्वितीय व तृतीय के लिए 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक ऑफलाइन पंजीकरण कराया जा सकेगा।



सभी पंजीकृत विद्यार्थियों की चयनित और प्रतीक्षित अंतिम सूची 19 अप्रैल को जारी की जाएगी। दूसरी सूची 29 अप्रैल और तीसरी सूची 8 मई को जारी होगी। दूसरी और अन्य कक्षाओं का ऑफलाइन पंजीकरण (11वी कक्षा के अलावा) कक्षा विशेष में रिक्तियां होने पर 1 अप्रैल से 10 अप्रैल तक और चयनित सूची 15 अप्रैल को जारी की जाएगी। कक्षा दूसरी व अन्य कक्षाओं में प्रवेश 16 अप्रैल से 29 अप्रैल तक दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें - 1 अप्रेल से बदल जाएगा बहुत कुछ, जानें स्कूल, अस्पताल और कोर्ट खुलने का नया टाइम



प्रथम कक्षा के लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन की आधिकारिक वेबसाइट kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर पंजीकरण कराया जा सकता है। पंजीकरण के लिए बच्चों का नगर पालिका, नगर निगम, पंचायत आदि से जारी जन्म प्रमाण पत्र लगाना बेहद जरूरी होगा।

यह भी पढ़ें - राजस्‍थान में सबसे कम उम्र की लोकसभा प्रत्‍याशी कौन है? उनकी दौलत जानकर हो जाएंगे हैरान

Story Loader