Anganwadi Centres Timings Change : डीग में भीषण गर्मी के दौर के बीच आखिरकार आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को राहत मिल गई। निदेशक समेकित बाल विकास सेवाएं जयपुर की ओर से आदेश जारी कर आंगनबाड़ी केन्द्रों में पहुंचने वाले नौनिहालों के समय में परिवर्तन किया है। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप में भी आंगनबाडी केंद्रों के संचालित होने और नौनिहालों को केंद्र पर बुलाने के बाद बच्चों की पीड़ा को लेकर राजस्थान पत्रिका ने शुक्रवार के अंक में ‘कलक्टर साहब………..हमारी भी छुट्टी कर दो, हमें भी लगती है गर्मी‘ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। प्रकाशित खबर के बाद समेकित बाल विकास विभाग निदेशक जयपुर ने एक आदेश जारी कर आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के पहुंचने के समय में परिवर्तन करते हुए सुबह 7 बजे से 11 बजे तक समय निर्धारित किया हैं। जबकि इससे पहले आंगनबाड़ी केन्द्र का समय सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक था।