5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पंचायत का एलान, ठगी करते कोई मिला तो लगेगा 51 हजार रुपए का दंड, आईजी ने कहा – अच्छी पहल

Rajasthan News : भरतपुर में ग्रामीणों ने ठगी के खिलाफ मोर्चा खोला। परेशान ग्रामीणों ने इसके लिए पंचायत की। साथ ही यह ऐलान किया कि अगर बस्ती में कोई भी ठगी करते मिला तो उस पर 51 हजार रुपए का दंड लगेगा। वहीं सूचना देने वाले को 21 हजार रुपए दिए जाएंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भरतपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 14 Jun 2024, 4:22 PM IST

Rajasthan Bharatpur Panchayat Announced that if anyone is Found Cheating he will be Fined 51 Thousand Rupees IG said a good initiative

Rajasthan News : भरतपुर में ग्रामीणों ने ठगी के खिलाफ मोर्चा खोला।

Rajasthan News : राजस्थान में टटलूबाज एवं सेक्सटॉर्शन के साथ तमाम हथकंड़ों से लोगों को ठगी के जाल में फंसाने वाले ठगों के खिलाफ मेवात में अब संभवतया पहली मर्तबा पंचायत हुई। खासतौर से ओएलएक्स जैसी कंपनी के नाम से ठगी करने वालों के खिलाफ ग्रामीण एकजुट हुए। पंचायत में निर्णय लिया कि बस्ती में यदि कोई ठगी करता पाया गया तो पंचायत 51 हजार का दंड लगाएगी। सूचना देने वाले को 21 हजार रुपए इनाम दी जाएगी। यह शुरुआत कैथवाड़ा क्षेत्र के गांवों से हुई है। पहले झेंझपुरी गांव के लोगों ने पंचायत की और अब घड़ी झील पट्टी में ग्रामीणों ने बीड़ा उठाया है।

कोई ठगी करेगा तो ग्रामीण खुद पुलिस को देंगे सूचना

घड़ी झील पट्टी सरपंच युसूफ खान ने बताया कि साइबर ठगी के काम में बच्चे लिप्त हैं। इससे हमारी पीढ़िया खराब हो रही हैं। इस बुराई को खत्म करने की शुरुआत की है। कोई ठगी करेगा तो ग्रामीण खुद पुलिस को सूचना देंगे। 51 हजार रुपए का दंड लगाएगी। साथ ही उसे पुलिस के हवाले किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -

Video : भजनलाल सरकार के मंत्री ने अनूठे तरीके से किया औचक निरीक्षण, चौंके अफसर और कर्मचारी

गांवों वालों ने खुद पहल की - पुलिस महानिरीक्षक भरतपुर रेंज

पुलिस महानिरीक्षक भरतपुर रेंज राहुल प्रकाश ने कहा इस सामाजिक बुराई को मिटाने के लिए गांवों के लोगों ने खुद पहल की है। यह अच्छे संकेत हैं। मेवात में ठगी की गतिविधियां थमने से यहां लोगों को अच्छा माहौल मिलेगा।

यह भी पढ़ें -

उदयपुर में है 80 लाख करोड़ का एक नोट, पूरा मामला जानकर हो जाएंगे दंग