10 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर
Video : भजनलाल सरकार के मंत्री ने अनूठे तरीके से किया औचक निरीक्षण, चौंके अफसर और कर्मचारी
Play video

Video : भजनलाल सरकार के मंत्री ने अनूठे तरीके से किया औचक निरीक्षण, चौंके अफसर और कर्मचारी

Sanjay Sharma Surprise Inspection : भजनलाल सरकार में वन मंत्री संजय शर्मा बुधवार को पर्यटक बनकर नाहरगढ़ जैविक उद्यान का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने अव्यवस्थाएं देखकर नाराजगी जताई और उच्च अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए। जानकारी के अनुसार दोपहर 12.15 बजे वनमंत्री संजय शर्मा जैविक उद्यान पहुंचे। जहां उन्होंने टिकट विंडो से सामान्य पर्यटक की तरह प्रवेश के लिए टिकट खरीदा। जैसे ही उन्होंने प्रवेश किया तो किसी ने टिकट जांच नहीं की। इसके बाद वह सबसे पहले वहां बने कार्यालय पहुंचे और कर्मचारी उपस्थिति रजिस्टर जांचे। उन्हें 29 में से 10 वनकर्मी, अधिकारी ही उपस्थित मिले। इसके बाद जब मंत्री जैविक उद्यान में पहुंचे तो केवल टिकट ही जांचा जा रहा था। जबकि पर्यटकों की जांच नहीं हो रही थी, इसलिए प्लास्टिक की बोतलें खुलेआम ले जाई जा रही थीं। ये देखकर उन्होंने आपत्ति जताई क्योंकि प्लास्टिक ले जाने पर प्रतिबंध है। मंत्री ने शौचालय का भी निरीक्षण किया।

Google source verification

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़