
भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर जिले में एक विवाह समारोह के दौरान उस वक्त अचानक स्थिति बिगड़ गई। जब दूल्हे ने दहेज में बाइक और केश की डिमांड कर डाली। जिस पर बेटी के पिता ने इंकार किया तो लड़के वाले भड़क गए और लड़की वालों से मारपीट तक कर डाली। बस क्या फिर क्या, शादी के जश्न में ऐसा खलल पड़ा कि बारातियों को बिना दुल्हन के ही भागना पड़ा।
यह चौंकाने वाला मामला भुसावर थाना क्षेत्र के रणधीरगढ़ गांव में सामने आया है। जहां निकाह होने के बाद विदाई से पहले दहेज में बाइक और पांच लाख रुपए की डिमांड पर विवाद हो गया। इस मामले में दुल्हन के घरवालों ने दूल्हे पक्ष के लोगों पर मारपीट और दहेज मांगने का मामला दर्ज कराया है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
भुसावर थानाधिकारी सुनील गुप्ता ने बताया कि रणधीरगढ़ निवासी शकूर खान पुत्र सुभान खान बेटी आसमा का निकाह 20 मई को सवाईमाधोपुर के बारोदा निवासी इरशाद पुत्र सरीफ के साथ हुआ था। दूल्हा पक्ष के लोग गाजेबाजे के साथ बारात लेकर आए। यहां आने पर बारात को अच्छे तरीके से स्वागत किया गया। बारातियों ने खाना खाने के बाद निकाह की रस्म भी पूरी हो चुकी थी। लेकिन, विदाई से पहले दूल्हे ने हंगामा खड़ा कर दिया।
लड़की के पिता की आरे से दी गई रिपोर्ट में बताया गया कि दूल्हे ने दहेज में बाइक और पांच लाख रुपए की डिमांड की। दहेज ना देने पर दुल्हन को छोड़कर वापस चले जाने की बात कही। हमारी इतना दहेज देने की हैसियत नहीं थी और दूल्हे को दहेज के लिए मना कर दिया। इस पर दूल्हे पक्ष के लोग भड़क गए और मारपीट शुरू कर दी।
शादी समारोह के दौरान हंगामा होता देख कुछ लोगों ने पुलिस को फोन कर दिया। सूचना मिलते ही भुसावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन, इससे पहले ही दूल्हा सहित सभी बाराती बिना दूल्हन को साथ लिए ही बैरंग लौट गए।
Published on:
22 May 2024 09:12 am
बड़ी खबरें
View Allभरतपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
