18 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस विधायक विश्वेद्र सिंह ने भाजपा में शामिल होने के मामले में दिया बड़ा बयान, पार्टी नेताओं पर लगाए आरोप

https://www.patrika.com/rajasthan-news/    

less than 1 minute read
Google source verification
 Vishwadra Singh news

कांग्रेज के दिग्गज विधायक विश्वेद्र सिंह ने भाजपा में शामिल होने के मामले में दिया बड़ा बयान, पार्टी नेताओं पर लगाए आरोप

भरतपुर
भरतपुर में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विश्वेन्द्र सिंह ने पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि उनकी पार्टी के ही कुछ विरोधी नेता व भाजपा के नेता उनके खिलाफ झूठा प्रचार कर रहे हैं, कि वह भाजपा में शामिल होने जा रहे है जबकि वह सिर्फ कांग्रेस से ही चुनाव लड़ेंगे और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। प्रदेश की भाजपा सरकार एक डूबता हुआ जहाज है जिसमे कोई बैठना नहीं चाहेगा।

दूसरी ओर उनकी पत्नी व पूर्व सांसद दिव्या सिंह के विधानसभा चुनाव लड़ने की अटकलों पर उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी राजनीति में रूचि नहीं रखती है लेकिन यदि कांग्रेस हाई कमान ने कोई निर्देश दिए तो उसका स्वागत किया जायेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने देर रात करीब डेढ़ बजे सीबीआई चीफ को हटा दिया और उसे बर्खास्त कर दिया जो असंवैधानिक है। ऐसा किस कानून के तहत किया गया है, इसका जवाब जनता जानना चाहती है। सीबीआई के चीफ को हटाने या बर्खास्त करने के लिए प्रधानमंत्री, नेता प्रतिपक्ष और सुप्रीम कोर्ट के चीफ की कमेटी फैसला लेती है, लेकिन सरकार ने ऐसा नहीं किया।

उन्होंने आशंका जताई कि सीबीआई चीफ को हटाने के बाद राफेल से सम्बंधित प्रमुख दस्तावेज सील नहीं कर दिए जाएं,जिससे जांच प्रभावित हो। सिंह ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस को प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में बसपा के साथ गठबंधन कर लेना चाहिए क्योंकि बसपा के प्रत्याशी सीधे तौर पर कांग्रेस को नुकसान पहुंचाते हैं।