16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bharatpur: किशोरी ने जंगल में प्रेमी के साथ पिया जहर, दोनों की हुई मौत, लोकेशन ट्रेस करके पहुंची पुलिस

राजस्थान के भरतपुर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां पर एक किशोरी ने अपने प्रेमी के साथ जहर पीकर जीवन का अंत कर लिया। दोनों की लाशें जंगल से बरामद हुई हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
Rajasthan Police

प्रतीकात्मक तस्वीर ( फोटो- पत्रिका)

भरतपुर । लखनपुर थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां तड़के घर से लापता किशोरी का शव मिला है। किशोरी के शव के पास ही एक युवक का शव मिला है। वहीं पेड़ के नीचे ही एक जहर की शीशी मिली है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

दरअसल, पूरा मामला लखनपुर थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव का है। शुक्रवार के दिन एक किशोरी तड़के 3 बजे अपने घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने थाने पहुंचकर इस मामले में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने जब लड़की का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाया तो उसका लोकेशन जंगल में दिखाई दिया।

यह वीडियो भी देखें :

मोबाइल ट्रेस करने पर जंगल में मिली लोकेशन

सीओ अमर सिंह राठौड़ ने बताया कि मोबाइल नंबर ट्रेस करने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, तो पेड़ के नीचे एक किशोरी और एक युवक की लाश मिली। यह घटना देखने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। शव के पास से ही एक जहर की शीशी मिली है।

प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला- पुलिस

पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग में आत्महत्या का समझ में आ रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले में अन्य पहलुओं से भी जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में घर बसा रहीं बांग्लादेशी खातून, पैदा कर रहीं 4-7 बच्चे, हिंदू युवकों को बना रहीं शिकार