5 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan: पहले खिलाई खीर, फिर पत्नी ने कर दी पति की हत्या, 45 दिन दुखी होने का नाटक; ऐसे खुला राज

Agra Murder Case: राजस्थान के भरतपुर निवासी सुरेंद्र शर्मा की हत्या मामले में आरोपी पत्नी ने पुलिस पूछताछ में हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। पुलिस रिमांड पर चल रही आरोपी पत्नी रूबी ने बताया कि उसने अपने पति को नींद की गोलियां मिली हुई खीर खिलाई।
3 min read
Google source verification
Surendra Sharma murder case

आरोपी पत्नी रूबी व मृतक पति सुरेंद्र शर्मा। पत्रिका फाइल फोटो

Surendra Sharma Murder Case: भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर निवासी सुरेंद्र शर्मा की हत्या मामले में आरोपी पत्नी ने पुलिस पूछताछ में हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। पुलिस रिमांड पर चल रही आरोपी पत्नी रूबी ने बताया कि उसने अपने पति को नींद की गोलियां मिली हुई खीर खिलाई। सुरेंद्र के बेहोश होने के बाद उसने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के अगले दिन उसने बाथरूम में गड्ढा खोदकर शव दफना दिया और सबूत मिटाने के लिए उस पर सीमेंट का फर्श भी बनवा दिया। बता दें कि यूपी के आगरा में 17 मई को हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने 3 जुलाई को खुलासा किया था। आगरा पुलिस ने आरोपी पत्नी रूबी को शनिवार को कोर्ट में पेश कर 14 दिन के रिमांड पर लिया है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी पत्नी ने बताया कि वारदात वाले दिन उसने अपने दोनों बच्चों और सास को जेठ के घर पर भेज दिया था। फिर शाम को खीर में नींद की गोलियां मिलाकर पति को खिला दी। इसके बाद बेहोशी की हालत में पति की गला घोटकर हत्या कर दी। सुबह शव को घसीटकर बाथरूम में लग गई और 3 फीट गहरा गड्ढा खोदकर पति के शव को दफना दिया था। इसके बाद मिट्टी डालकर प्लास्टर कराया गया और ऊपर नई टाइल्स लगवा दी गई, ताकि किसी को जरा भी शक न हो। पू

छताछ में रूबी ने पुलिस को बताया कि उसने डेढ़ महीने पहले मिस्त्री और मजदूर बुलाकर प्लास्टर और टाइल्स लगवाई थीं। इससे बाथरूम बिल्कुल सामान्य दिखाई देता था। रूबी ने बताया कि सुरेंद्र को शराब की लत थी और इसी बात को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। हालांकि, पुलिस का मानना है कि इतनी बड़ी वारदात को अकेले अंजाम देना आसान नहीं था। अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश में जुटी हुई है कि इस हत्याकांड में महिला का साथ किसने दिया था।

हत्या के बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट भी कराई थी दर्ज

मूल रूप से भरतपुर के रंजीत नगर निवासी सुरेंद्र कुमार शर्मा की शादी वर्ष 2010 में इटावा निवासी रूबी से हुई थी। वे आगरा के सिकंदरा क्षेत्र की रेणुका धाम कॉलोनी में पत्नी रूबी, दो बेटियों और मां के साथ रहते थे। 18 मई से सुरेंद्र अचानक लापता बताए जा रहे थे। इसी दिन पत्नी ने अपने पति की हत्या की थी। इसके बाद 26 मई को पत्नी ने थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला था।

45 दिन तक दुखी होने का नाटक

अपने ही पति की हत्या करने वाली पत्नी रूबी 45 दिन तक दुखी होने का नाटक करती थी। वह लगातार परिवार व पड़ोसियों को यही बताती रही कि सुरेंद्र कहीं चले गए हैं। आखिरकार मृतक के भाई के शक और पुलिस जांच में बाथरूम की खुदाई के दौरान फर्श के नीचे से कंकाल बरामद होने पर पत्नी झूठ सामने आया गया।

ऐसे खुला राज

सुरेंद्र के भाई अनिल शर्मा को शुरू से ही पूरे घटनाक्रम पर संदेह था। अनिल ने पुलिस को बताया कि पिता की पेंशन सुरेंद्र के खाते में आती थी। जिसे दोनों भाई आपस में बांट लेते थे। भाई के गायब होने के बाद रूबी से एटीएम कार्ड के बारे में पूछा तो उसने कहा कि उसे पता नहीं है। लेकिन, भरतपुर में बैंक से जानकारी की तो पता लगा कि आगरा से ही रकम निकाली गई। इस पर शक और गहरा गया। इसके बाद उसने भाई के बारे में रूबी से सख्ती से पूछा तो उसने सच बताया।

रूबी ने कहा कि उसने सुरेंद्र को मारकर बाथरूम में दफनाया है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बाथरूम की फर्श तुड़वाकर खुदाई कराई, जहां नीचे दबा हुआ सुरेंद्र का कंकाल बरामद हुआ। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद रूबी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन के रिमांड पर लिया गया है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी हुई है कि इस साजिश में आरोपी महिला की ​किसने मदद की थी। फिलहाल, रूबी से पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है।