24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM Surya Ghar Yojana: योजना को लेकर बड़ा अपडेट, एक साल में दिए जाएंगे 10 हजार सूर्यघर योजना की मुफ्त बिजली

PM Surya Ghar Yojana: सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने और लोगों को बिजली के बोझ से राहत देने के उद्देश्य से भारत सरकार ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना बनाई गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Love Sonkar

•

Updated: 20 Dec 2024, 12:46 PM IST

cg news

cg news

PM Surya Ghar Yojana: कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के बेहतर क्रियान्वयन और लक्ष्य प्राप्ति के लिए जिला स्तर पर बैठक ली। बैठक में योजना की गाइड लाइन, संभावित चुनौतियों और लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के लिए रणनीति पर चर्चा की गई। इस दौरान ईई सीएसपीडीएल छगन शर्मा ने बताया कि योजना के तहत जिले के लिए एक साल में 10 हजार कनेक्शन लक्ष्य निर्धारित है।

यह भी पढ़ें: PM Surya Ghar Yojana: पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना को लेकर नया अपडेट, अब 7 प्रतिशत ब्याज पर मिलेगा ऋण

उन्होंने बताया कि इसकी पूर्ति के लिए नगर निगम व जनपदवार जिले में अधिक खपत वाले घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं की सूची तैयार की गई है। जिसके आधार पर अधिक खपत वाले उपभोक्ताओं को योजना से जोड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। बैठक में सीईओ जिला पंचायत बजरंग दुबे, नगर पालिका निगम दुर्ग, भिलाई, रिसाली, चरोदा-भिलाई के आयुक्त, प्रबंधक लीड एवं समस्त क्षेत्रीय प्रबंधक बैंक, कार्यपालन अभियंता अक्षय ऊर्जा विकास प्राधिकरण, जनपद पंचायत सीईओ, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद्, नगर पंचायत, अहिवारा, कुम्हारी, जामुल, अम्लेश्वर, धमधा, पाटन व उतई, पीएम सूर्यघर योजना के अंतर्गत कार्यरत वेंडर एवं यूवोदय के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

यह है सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना

सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने और लोगों को बिजली के बोझ से राहत देने के उद्देश्य से भारत सरकार ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना बनाई गई है। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत देश के लाखों घरों में सौर ऊर्जा के माध्यम से बिजली पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान की जाएगी। इसके लिए सरकार द्वारा सोलर पैनल की स्थापना पर 78 हजार रूपए तक की सब्सिडी दी जा रही है। इसके अतिरिक्त, सस्ती ब्याज दर पर ऋण भी उपलब्ध कराया जाएगा।