छावनी टीआई नवी मोनिका पांडेय और थाना चारामा प्रभारी जितेंद्र साहू की टीम ने मामले की जांच की। दोनों टीमों ने मिलकर आरोपी आशीष यादव, सचिन हिड़को, रितेश नरेटी, डिगेश सिन्हा, अनिल सिन्हा, सतीश साहू, शत्रुघ्न सिन्हा, कान्हा मरकाम और नवीन निर्मलकर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ धारा 108, 238, 3(5) बीएनएस और 67 बी आईटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया। सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।