Bhilai Murder Case: शराब को लेकर दो सगे भाइयों में खूनी संघर्ष को सुलझाने मां और पिता बारी-बारी से पहुंचे। नशे में चूर कलयुगी बेटों ने घोर अपराध करते हुए पहले मां को धक्का देकर जमीन पर गिराया। जब उसके पिता पहुंचे तो उन्हें जमीन पर पटका और छाती पर चढ़ गए। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी शशि ठाकुर और दशरत ठाकुर के खिलाफ धारा 103, 3(5) भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत जुर्म दर्ज कर कार्रवाई की।