16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिलासपुर
टीआई पर गिरी गाज…. नायब तहसीलदार और भाई के साथ मारपीट करने पर आईजी ने हटाया, देखें VIDEO
Play video

टीआई पर गिरी गाज…. नायब तहसीलदार और भाई के साथ मारपीट करने पर आईजी ने हटाया, देखें VIDEO

Crime News: बिलासपुर जिले में नायब तहसीलदार और उनके भाई से पुलिस द्वारा मारपीट की गई थी। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 21 Nov 2024, 4:04 PM IST

Bilaspur News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बस्तर जिले के करपावंड में पदस्थ नायब तहसीलदार और उसके इंजीनियर भाई से पुलिसकर्मियों ने मारपीट की है। तहसीलदार की पीठ पर मारपीट के निशान हैं। उन्होंने पुलिस पर झूठे केस में फंसाने FIR करने का आरोप लगाया है। SP, IG और DGP से भी शिकायत की है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

बता दें कि इस घटना का अब सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गया है। वीडियो में सरकंडा के टीआई तोप सिंह नवरंग बस्तर संभाग के करपावंड के तहसीलदार पुष्पराज मिश्रा को धक्का देते और मारपीट करते नजर आ रहे हैं। इस घटना का ऑडियो-वीडियो वायरल होने के बाद IG संजीव शुक्ला ने टीआई तोपसिंह को लाइन अटैच कर दिया है और एसपी से पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है।

वहीं छत्तीसगढ़ प्रशासनिक सेवा संघ ने इस घटना के विरोध में आज सामूहिक अवकाश लेकर विरोध-प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। वहीं नायब तहसीलदार और भाई के साथ मारपीट तथा दुर्व्यवहार करने के आरोप में सरकंडा के थानेदार को लाइन अटैच कर दिया गया है। इस मामले में आईजी संजीव शुक्ला ने तीन दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट बिलासपुर एसपी से मांगी है।

यह है पूरा मामला

सरकंडा निवासी पुष्पराज मिश्रा ने अपनी शिकायत में बताया कि वह बस्तर जिले के करपावंड में नायब तहसीलदार के पद पर कार्यरत है। 16 नवंबर की रात वह ट्रेन से बिलासपुर स्टेशन पहुंचे। वह अपने पिता और छोटे भाई के साथ बाइक पर घर जा रहे थे। देर रात 2.10 बजे तीनों डीएलएस कॉलेज स्थित हनुमान मंदिर के पास पहुंचे थे।

इस दौरान उन्हें 2 आरक्षकों ने रोका। वहां पास अंधेरा होने की वजह से उन्होंने दूर में गाड़ी रोकी। इतने में आरक्षक गाली-गलौज करने लगे। तहसीलदार पुष्पराज मिश्रा ने उन्हें परिचय दिया, फिर भी दुर्व्यवहार कर 112 को बुलाया। पिता और भाई को घर भेज दिया, लेकिन उसे गाड़ी में बैठाकर थाने ले गए।