नेमा उसकी प्रताड़ना को सहती रही। उससे एक बेटी और बेटा है। शादी को 6 साल बीत गए, लेकिन गजेन्द्र के आदत में कोई सुधार नहीं हुआ। शनिवार की रात वह शराब के नशे में घर पहुंचा। उसके साथ गाली गलौज करने लगा। वह रोज की तरह उसकी हरकतों को अनसुनी करती रही, लेकिन घटना के दिन गजेन्द्र कुमार ने नेमा से लड़ाई कर मारपीट की। उसकी चूड़ी तोड़ दी। वह किसी तरह अपने बच्चों के साथ रात गुजारी। इसके बाद जब सब बच्चे सो गए, तब वह खौफनाम कदम उठाया।