यह घटना 19 जुलाई 2024 की है। प्रोफेसर विनोद शर्मा खूबचंद बघेल महाविद्यालय से घर जा रहे थे, तभी रास्ते में दो बाइक में सवार 6 आरोपियों ने रास्ता रोककर लाठी-डंडो से हमला कर दिया था। इस हमले का आरोप प्रोबीर शर्मा और उसके साथियों पर लगा था। प्रोबिर शर्मा, शिवम मिश्रा और धीरज वस्त्रकार को पुलिस ने मुख्य आरोपी बनाया है। पुलिस ने प्रोबिर शर्मा और धीरज वस्त्रकार को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन शिवम मिश्रा अभी भी फरार है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।