11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG News: बीजेपी की महिला पार्षद हुई ठगी का शिकार, खाते से हो गए 6 लाख रुपये पार

CG News: कर्मचारी को यूपीआई नबर और पासवर्ड देकर रखा था। जांच शुरू की। हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी ने पैसे को च्वाइस सेंटर के खाते में ट्रांसफर कर उससे रकम लेना स्वीकार किया।

less than 1 minute read
Google source verification

भिलाई

image

Love Sonkar

Sep 08, 2025

Online fraud (Photo source- SBNRI)

Online fraud (Photo source- SBNRI)

CG News: छावनी थाना अंतर्गत बीजेपी पार्षद प्रियंका भोला साहू के साथ करीब 6 लाख रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। छावनी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 318(4) के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की। छावनी डीएसपी हेमप्रकाश तिवारी ने बताया कि पार्षद पति भोला साहू ने शिकायत की। उनकी पत्नी प्रियंका साहू वार्ड-31 की पार्षद है।

पार्षदी का हर महीने 15 हजार रुपए खाते में आता है। काफी दिनों से उसे नहीं निकाला था। जब बैंक से पैसा निकालने गया तो खाता में पैसे नहीं थे। उन्हें अपने कर्मचारी को यूपीआई नबर और पासवर्ड देकर रखा था। जांच शुरू की। हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी ने पैसे को च्वाइस सेंटर के खाते में ट्रांसफर कर उससे रकम लेना स्वीकार किया।