15 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Board Exams: 1 मार्च से होंगी माशिमं की बोर्ड परीक्षाएं, स्कूलों में अभी कोर्स अधूरा

CG Board Exams: सरकारी स्कूलों में अभी भी बोर्ड परीक्षा की तैयारी अधूरी है। यह समय रिवीजन के लिए होना चाहिए, लेकिन अभी तक स्कूलों में 50 फीसदी तक कोर्स अधूरा है।
2 min read
Google source verification

भिलाई

•

image

Love Sonkar

•

Dec 18, 2024

10वीं-12वीं की आधे से ज्यादा कॉपियों की हुई जांच, बच्चों की निगाहें अब सिर्फ रिजल्ट पर..

CG Board Exams

CG Board Exams: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम-टेबल जारी कर दिया है। इसमें कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा की शुरुआत 1 मार्च से होगी। वहीं कक्षा 10वीं के बच्चे 3 मार्च को पहला पर्चा हल करेंगे। परीक्षा सुबह 9 से 12.15 बजे तक चलेगी।

यह भी पढ़ें: CBSE Board Exam 2025: इस तारीख से शुरू होगी सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं, बच्चे तैयारी के दौरान इन बातों का रखें ध्यान…

इस साल दुर्ग जिले के सरकारी स्कूलों के 25,987 बच्चे 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। इसके अलावा करीब दो हजार बच्चे निजी स्कूलों से और स्वाध्यायी होंगे। इस साल दुर्ग जिले में परीक्षा केंद्रों की संया में भी इजाफा होगा। विभाग ने तीन नए केंद्र बनाने के लिए माशिमं को प्रस्ताव भेजा है।

स्कूलों में 50 फीसदी कोर्स अधूरा

जिले के सरकारी स्कूलों में अभी भी बोर्ड परीक्षा की तैयारी अधूरी है। यह समय रिवीजन के लिए होना चाहिए, लेकिन अभी तक स्कूलों में 50 फीसदी तक कोर्स अधूरा है। कई स्कूलों में तो बच्चों का कॉन्सेप्ट तक भी क्लीयर नहीं है, क्याेंकि वहां विषय का शिक्षक ही नहीं है। ऐसे में अब जिला शिक्षा विभाग के सामने रिजल्ट सुधारने की चुनौती है। जिला कलेक्टर ने जिला शिक्षा विभाग के अधिकारियों को स्कूलाें का परफॉर्मेंस सुधारने की हिदायत भी दी है।

ओरिएंटेशन भी

टाइम-टेबल जारी होने के बाद अब जिला शिक्षा विभाग कक्षा के कमजोर बच्चों को चिन्हांकित करने में जुटेगा। उनका ओरिएंटेशन प्रोग्राम होगा। जिले में गठित विषय विशेषज्ञों के समूह से ओरिएंटेशन प्रोग्राम भी कराया जाएगा।