Bhilai Crime News: भिलाई स्मृतिनगर चौकी अंतर्गत एक किशोरी की आत्महत्या के मामले में नया मोड़ आ गया। पुलिस ने सुसाइड नोट, परिजनों के कथन और मोबाइल में मिले साक्ष्यों के आधार पर आरोपी आदि बारले (19 वर्ष) के खिलाफ धारा 108, 64(2)(एम) बीएनएस, 5(बी), 6 पाक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।