मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार को गढमिरी में रहने वाले आरक्षक महेश मड़कामी जो पुलिस लाइन काली में पदस्थ था। वह अपने घर गढमिरी में अचेत अवस्था में अपने में बिस्तर में पड़ा हुआ मिला। जिसकी जानकारी जवान के परिजनों ने पुलिस को दी। सूचना पर डीएसपी गोविंद दीवान एवं थाने का बल, स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ मौके पर पहुंचे एवं जांच की जिसके बाद जवान महेश मड़कामी की मृत्यु की पुष्टि की गई।