1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BREAKING : डेंगू के मच्छर के डंक का ऐसा कहर, 5 बच्चे सहित 6 की मौत, 300 भर्ती, आप रहे सतर्क

डेंगू की चपेट में पूरा शहर आ चुका है। मंगलवार की शाम 4 बजे वार्ड 5 निवासी 9 साल की दीपाली कौर ने दम तोड़ दिया। शहर में डेंगू से यह छठवीं मौत है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Satya Narayan Shukla

•

Updated: 7 Aug 2018, 10:43 PM IST

Bhilia patrika

डेंगू के मच्छर के डंक का ऐसा कहर, 5 बच्चे सहित 6 की मौत, 300 भर्ती, आप रहे सतर्क

भिलाई. शहर में भयंकर रूप ले चुके डेंगू से रोज एक मौत हो रही है। डेंगू की चपेट में पूरा शहर आ चुका है। मंगलवार की शाम 4 बजे वार्ड 5 निवासी 9 साल की दीपाली कौर ने दम तोड़ दिया। शहर में डेंगू से यह छठवीं मौत है। जिला अस्पताल समेत विभिन्न अस्पतालों में 300 से अधिक मरीज भर्ती हैं। सबसे अधिक करीब 95 मरीजों का इलाज भिलाई इस्पात संयंत्र के सेक्टर-9 अस्पताल में चल रहा है। शहर के बड़े अस्पतालों में 156 मरीज दाखिल है। सेक्टर-९ अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक करीब साढ़े पांच सौ मरीज इलाज के बाद लौट चुके हैं।

मलेरिया टेस्ट कर लौटा दिया था

दीपाली को सोमवार को सुबह बीएम शाह अस्पताल में दाखिल कराया गया था तब उसका ब्लड प्रेशर काफी कम हो चुका था जो बढ़ा ही नहीं। तब से वह वेंटिलेटर पर थी। दीपाली को डेंगू था और रविवार से उसकी तबीयत बिगड़ी थी। बुखार और सिरदर्द के साथ उसे दिनभर में 8 बार उल्टी हुई तो परिजनों ने मोहल्ले के एक डॉक्टर के पास दिखाया गया। जहां उसने दवा दी थी, लेकिन सोमवार सुबह उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और जब वे सुपेला के सरकारी अस्पताल में ले गए तो चिकित्सक ने उसे एक इंजेक्शन लगाकर केवल मलेरिया टेस्ट कर लौटा दिया था।

अलर्ट के बाद भी लापरवाही
दीपाली के पिता अवतार सिंह ने बताया कि सोमवार को जब वे अपनी बेटी को सुपेला के सरकारी अस्पताल लेकर गए तो वहां पहले तो डॉक्टर ने उसे देखा नहीं। जब एक नर्स बच्ची को डॉक्टर के पास ले गई तो डॉक्टर उसे डांटने लगी। इसी बीच बच्ची के हाथ-पैर ठंडे पडऩे लगे। वे वार्ड में पहुंचे जहां डॉक्टर राउंड ले रही थी। उसने केवल एक इंजेक्शन लिख दिया और मलेरिया टेस्ट कराने कहा। उन्होंने डॉक्टर से डेंगू टेस्ट की भी बात कही पर ना तो उसने बच्ची का ब्लड प्रेशर देखा और न ही पल्स। दवाई देकर घर भेज दिया।

लो बीपी मौत का कारण
दीपाली की ब्लड रिपोर्ट में डेंगू पॉजीटिव था। वहीं उसके प्लेटलेट 92 हजार तक थे, लेकिन डॉक्टर ने बताया कि उसका बीपी 70-30 से उपर ही नहीं आया और लगातार कम होता चला गया। मंगलवार की शाम करीब साढ़े तीन बजे उसे पंपिग किया पर उसकी सांसें नहीं लौटी। शाम को अस्पताल ने दीपाली का शव परिजनों को सौंप दिया।

डेंगू से सप्ताहभर में छह मौत हो चुकी है।
3१ जुलाई को खुर्सीपार के बालाजी नगर में 9 साल के साई कुमार की मौत हुई।
३ अगस्त को छावनी के अंकुश चौक में 9 साल के रौनक की मौत डेंगू से हो गई।
४ अगस्त को छावनी के ही यश जांगड़े की मौत बुखार से हो गई
५ अगस्त रविवार को खुर्सीपार के युवक विक्की ब्रह्मे की मौत भी डेंगू से हो गई।
६ अगस्त को 9 साल के रविकिशन ने दम तोड़ दिया।
७ अगस्त को 9 साल की दीपाली ने भी डेंगू की वजह से दम तोड़ा।