1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लुटेरों ने पुजारी को भी नहीं छोड़ा, मंदिर के सामने लूट ली सोने की चेन

गोपाल मंदिर से ब्राम्हण पारा स्थित घर जा रहे पुजारी सतीश शर्मा (49) से बाइक सवार युवक ने न सिर्फ मारपीट की बल्कि सोने की चेन भी लूट ली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दुर्ग

•

image

Satya Narayan Shukla

•

Updated: 7 Aug 2018, 8:22 PM IST

Durg crime

लुटेरों ने पुजारी को भी नहीं छोड़ा, मंदिर के सामने लूट ली सोने की चेन

दुर्ग @Patrika. शहर में लूट-पाट की घटनाएं बढ़ती ही जा रही है। लुटेरे महिलाओं को निशान बनाने के बाद अब पुरुषों को भी लूटने लगे हैं। ताजा मामला मंदिर के सामने ही घर जा रहे पुजारी को पहले बाइक से गिराया फिर मारपीट कर सोने की चेन लूट ली। लुटेरों ने चंद मिनट में ही इस वारदात को अंजाम दिया है। गोपाल मंदिर से ब्राम्हण पारा स्थित घर जा रहे पुजारी सतीश शर्मा (49) से बाइक सवार युवक ने न सिर्फ मारपीट की बल्कि सोने की चेन भी लूट ली। घटना बीती रात नौ से 10 बजे की है। पुजारी की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ लूट की धारा के तहत एफआइआर दर्ज किया है।@Patrika

रोज की तरह मंदिर में पूजा-पाठ कर रात को घर लौट रहा था

@Patrika पुलिस के मुताबिक सतीश शर्मा गोपाल मंदिर का पुजारी है। वह रोज की तरह मंदिर में पूजा-पाठ कर रात लगभग ९.२० बजे मंदिर का दरवाजा बंद कर घर लौट रहा था। मंदिर से कुछ ही कदमों के फासले पर बाइक सवार युवक ने ठोकर मारकर उसे गिरा दिया। बाद में वह हाथ मुक्के से पिटाई करने लगा और गले में पहने सोने की चेन को लूट कर भाग निकला। सोने की चेन की कीमत ३० हजार रुपए बताई गई है। इस घटना में पुजारी के कान व गाल में चोटें आई हैं। @Patrika

Read more: कमर में कट्टा लटकाकर मोहल्ले में फैला रहा था दहशत, दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार

आरोपी की उम्र लगभग 30-३५ के आस-पास होगी
@Patrika घटना के बाद आरोपी भाग निकला। समाचार के लिखे जाने तक आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर है। पुजारी ने पुलिस को जानकारी दी है कि चेन लुटने वाला आरोपी बाइक सवार था। वह सफेद रंग का शर्ट पहना था। उसकी उम्र लगभग 30-३५ के आस-पास होगी। @Patrika