
कमर में कट्टा लटकाकर मोहल्ले में फैला रहा था दहशत, दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार
भिलाई. एक युवक बुधवार की सुबह कमर में कट्टा लटका कर न सिर्फ मोहल्ले में दहशथ फैला रहा था बल्कि दो पहिया वाहनों को भी तोड़-फोड़ कर रहा था। मोहल्ले में किसी की हिम्मत भी नहीं हुई उसे ऐसा करने से रोके, क्यों कि युवक ने कमर में देशा कट्टा लटका रखा था। बाद में एक महिला ने हिम्मत दिखाई और उसे पुलिस को फोन किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस ने धारा २५, २७ आम्र्स एक्ट के तहत जुर्म दर्जकर मामले को विवेचना में लिया है।
शराब के नशे में गाडिय़ों को तोड़-फोड़ कर रहा था
जानकारी के अनुसार पावर हाउस बैरागी में मोहल्ला में चंद्रकांत दीनबंधु उर्फ चंदन नाम का युवक शराब के नशे में गाडिय़ों को तोड़-फोड़ कर रहा था। वह अपने कमर में कट्टा दबाया हुआ था। इससे मोहल्ले के लोग दहशत में थे। मोहल्ले की एक महिला राखी तांडी ने इसकी शिकायत पर पुलिस को की। शिकायत मिलते ही पुलिस की प्रात: पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और आरोपी पकड़ लिया। पुलिस ने उसे देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।
बैरागी मोहल्ला पावर हाउस की घटना
छावनी पुलिस को की शिकायत में पीडि़ता बैरागी मोहल्ला पावर हाउस निवासी राखी तांडी पति चित्रु तांडी ने बताया कि मोहल्ले में ही रहने वाला आपोपी चंद्रकांत शराब की नशे में उत्पात मचा रहा था। वह मोहल्ले में घरों के सामने खड़ी दो पहिया वाहनों को तोड़-फोड़ रहा था। उसने मोटर साइकिल सीजी ०७ जे 6495 और ओडी ०८ ई २५७५ की टंकी, लाइट आदि को क्षतिग्रस्त कर दिया था। छावनी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर थाने ले गई। थाने में पूछताछ में उसने 315 बोर का देशी कट्टा के बारे पुलिस को कोई जानकारी नहीं। कट्टा कहां से और कितने खरीदा था। यहीं भिलाई में खरीदा या किसी अन्य शहर से खरीद कर लाया था? पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
अपराधियों का गढ़ बन रहा शहर
शहर अपराधियों और अवैध रूप से घातक हथियार रखने वालों का गढ़ बन रहा है। शहर में अवैध हथियार पकड़ाने की यह पहली घटना नहीं है। इसके पहले भी पटरी पार कैंप और खुर्सीपार क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ कई आरोपी पकड़े गए थे। हॉल ही में सेक्टर-पांच में गोलीकांड में भी आरोपी ने देशी कट्टे से ही भाजपा नेता और सगे भाई पर वार किया था। उसके पास से पुलिस ने लगभग दर्जन जिंदा कारतूस बरामद किया था।
Published on:
4 Jul 2018, 7:08 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.