Bhilai News: रेलवे कंट्रेक्टर व होटल व्यवसायी के घर और संस्थानों में छापेमारी के बाद ईडी की टीम लौट गई, लेकिन इस कार्रवाई से उन व्यपारियों की सांसें फूल गई हैं, जिनका नाम महादेव ऐप की काली कमाई को हवाला के जरिए खपाने वालों की सूची में शामिल बताया जा रहा है। शहर का एक दुल्हेराजा भी इसमें शामिल बताया जा रहा है जो जयपुर में दुल्हे राजा सौरभ आहूजा की शादी में शामिल था। उसका साथी एक यू ट्यूबर पर भी ईंडी की नजर है। बताते हैं यह यू ट्यूबर भी रकम इधर उधर करने में मदद करता है।