
राजनांदगांव. जिले के मध्यप्रदेश की बालाघाट की सीमा से लगे गातापार थाना क्षेत्र के लछनाटोला में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में दो हार्डकोर नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। घटनास्थल बोडला से लगा हुआ क्षेत्र है।
पुलिस मध्यप्रदेश पुलिस के साथ संयुक्त सर्चिंग
राजनांदगांव जिले की पुलिस मध्यप्रदेश पुलिस के साथ संयुक्त सर्चिंग में लगी हुई थी, इसी दौरान गातापार से लगे लछनाटोला में उसकी नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में 2 नक्सली मारे गए। मारे गए नक्सलियों में एक की पहचान दक्षिण बस्तर निवासी सागर और दूसरे की पहचान गढ़चिरौली महाराष्ट्र निवासी विनोद के रुप में की गई है। घटना शुक्रवार दोपहर करीब एक से डेढ़ बजे के आसपास की है।
इन्होंने की कार्रवाई
नक्सलियों के खिलाफ अभियान में जिला रिजर्व बल (डीआरजी), डीइएफ, इंडो तिब्बत बार्डर पुलिस (आईटीबीपी) और मध्यप्रदेश की हाक फोर्स की टीम शामिल रही। टीम सुबह नियमित सर्चिंग पर निकली थी, इस दौरान जंगल के भीतर नक्सलियों की मौजूदगी की खबर पुलिस को लगी और फोर्स ने सुनियोजित तरीके से नक्सलियों को जंगल में घेरा। इस दौरान दोनों ओर से फायरिंग भी हुई लेकिन फोर्स की फायरिंग के बाद नक्सली भाग निकले। बाद में इलाके में सर्च अभियान चलाए जाने के बाद पुलिस को दो नक्सलियों के शव बरामद हुए।
ये मारे गए
छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की पुलिस की संयुक्त पार्टी द्वारा मार गिराए गए नक्सलियों की पहचान प्लाटून नम्बर 55 के डिप्टी कमांडर विनोद और प्लाटून सदस्य सागर के रुप में की गई है। सागर दक्षिण बस्तर का रहने वाला था जबकि विनोद महाराष्ट्र के गढ़चिरौली का निवासी था।
10 लाख का था इनाम
राजनांदगांव पुलिस के नक्सल सेल से मिली जानकारी के अनुसार मारे गए नक्सलियों पर 10 लाख रुपए का इनाम घोषित था। इनमें एक पर 8 लाख व दूसरे पर 2 लाख रुपए का इनाम था।पुलिस ने इस मुठभेड़ में 2 हथियार बरामद किया है।
Published on:
09 Feb 2018 03:36 pm
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
