12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Marital Dispute: पत्नी प्रताड़ना के मामलों में बढ़ोतरी, दुर्ग काउंसलिंग सेंटर में 223 पुरुष पहुंचे…

CG Marital Dispute: भिलाई जिले में महिला थाना दुर्ग में संचालित पारिवारिक परामर्श केंद्र अब केवल महिलाओं का सहारा नहीं रहा।

less than 1 minute read
Google source verification
पत्नी प्रताड़ना के मामलों में बढ़ोतरी: दुर्ग काउंसलिंग सेंटर में 223 पुरुष पहुंचे(photo-patrika)

पत्नी प्रताड़ना के मामलों में बढ़ोतरी: दुर्ग काउंसलिंग सेंटर में 223 पुरुष पहुंचे(photo-patrika)

CG Marital Dispute: छत्तीसगढ़ के भिलाई जिले में महिला थाना दुर्ग में संचालित पारिवारिक परामर्श केंद्र अब केवल महिलाओं का सहारा नहीं रहा। पति-पत्नी और पारिवारिक विवादों के निपटारे में यह केंद्र पुरुषों के लिए भी उम्मीद की किरण बनता जा रहा है। उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के तहत चल रहे इस केंद्र में सुलह-समझौते के प्रयासों से सैकड़ों परिवार टूटने से बचाए जा चुके हैं। अब की बढ़ती शिकायतों को देखते हुए पहली बार पुरुष काउंसलर नियुक्त करने का फैसला लिया गया है।

CG Marital Dispute: परामर्श केंद्र में पुरुषों की संख्या 223 पहुंची

एएसपी (महिला थाना) पद्मश्री तंवर ने बताया कि बढ़ते पारिवारिक विवादों को देखते हुए अनुभवी काउंसलरों के माध्यम से हर मामले में गंभीरता से काउंसलिंग कराई जा रही है। आपसी संवाद और भावनात्मक समझ पर जोर देने से अब तक 384 मामलों में पति-पत्नी के बीच सुलह हो चुकी है और परिवार बिखरने से बच गए हैं। बता दें कि महिलाओं की शिकायतों में कमी आई है, लेकिन पुरुषों की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं।

अब पुरुष भी खुलकर आ रहे सामने: काउंसलरों का कहना है कि पहले ज्यादातर मामले पति द्वारा पत्नी को प्रताड़ित करने के होते थे। अब पुरुष भी पत्नी से मानसिक-आर्थिक प्रताडऩा की शिकायत लेकर थाने पहुंच रहे हैं। दरअसल यह कदम न केवल लैंगिक समानता की दिशा में महत्वपूर्ण है, बल्कि टूटते परिवारों को जोडऩे की दिशा में भी मील का पत्थर साबित होगा।

दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने कहा की परिवार बचाने की दिशा में केंद्र बेहतरीन काम कर रहा है। पुरुषों की शिकायतें बढऩे के मद्देनजर अब महिला थाने में पुरुष काउंसलर भी नियुक्त किए जाएंगे, ताकि दोनों पक्षों को निष्पक्ष और आरामदायक माहौल में अपनी बात रखका मौका मिले।