31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG News: गंगरेल बांध में तैरता मिला नील गाय का शव, इधर भालू के हमले से DRG के दो जवान घायल

CG News: सूचना मिलने पर धमतरी वन परिक्षेत्र के रेंजर संदीप सोम, डिप्टी रेंजर सहित कर्मचारी मौके पर पहुँचे। लोगों की मदद से वन विभाग द्वारा नीलगाय के शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम कराया गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धमतरी

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 24 Jul 2025, 12:52 PM IST

CG news, Blue Bull death

बांध में नील गाय का मिला शव, डूबने से हुई मौत ( Photo patrika )

CG News: गंगरेल बांध में बुधवार सुबह वन्यप्राणी नीलगाय का शव मिला। बांध के बीच पानी में शव देख बोटिंग कर रहे लोगों ने वन विभाग को सूचना दी। (Dhamtari News) सूचना मिलने पर धमतरी वन परिक्षेत्र के रेंजर संदीप सोम, डिप्टी रेंजर सहित कर्मचारी मौके पर पहुँचे। लोगों की मदद से वन विभाग द्वारा नीलगाय के शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम कराया गया।

CG News: फॉरेस्ट डिपो में किया गया अंतिम संस्कार

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पानी में डूबने से मौत होने की बात सामने आई। इसके बाद फॉरेस्ट डिपो में उसका अंतिम संस्कार किया गया। उल्लेखनीय है कि उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में पूर्व में नील गाय देखे गए थे। संभावना जाहिर की जा रही कि शायद टाइगर रिजर्व का यह नील गाय जंगल होते डुबान क्षेत्र पहुंचा होगा और पानी पीने के दौरान बांध में डूबने से मौत हो गई होगी।

डूबने से हुई मौत

धमतरी रेंज के रेंजर संदीप सोम ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पानी में डूबना आया है। नील गाय के शरीर में कही कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। ऐसे में शिकार की संभावना भी नहीं है। यह मेल नील गाय था। 4 से 5 वर्ष उम्र होगी।

भालू के हमले से डीआरजी के दो जवान घायल

इधर नक्सल मोर्चे पर गरियाबंद के जंगल में सर्चिंग के लिए निकले डीआरजी के जवानों पर भालुओं ने अचानक हमला कर दिया। टीम फरसगांव के पास बिरनासिल्ली के पास पहुंची थी। यहां नर-मादा भालू अपने बच्चों के साथ विचरण कर रहे थे। भालुओं ने जवानों पर हमला कर दिया। इससे दो जवानों को जांघ, हाथ और कोहनी में गंभीर चोटे आई है। घायलों को नगरी के सामुदायिक अस्पताल में लाया गया। प्राथमिक इलाज के लिए गरियाबंद जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां उनका इलाज जारी है।