
CG News: देवेंद्र गोस्वामी/बीरेंद्र शर्मा: नेशनल हाइवे-53 पर स्थित कुम्हारी टोल प्लाजा में शनिवार से टोल टैक्स की दरें बढ़ाई जा रही है। शुक्रवार रात 12 बजे से नई दरें लागू हो जाएंगी। पहले ही इस एनएच पर 55 किमी के दायरे में तीन टोल हैं।
कुम्हारी के बाद दुर्ग बायपास और राजनांदगांव के ठाकुर टोला में वाहनों से वसूली हो रही है। कुम्हारी टोल प्लाजा से अब कार के लिए 10 रुपए अधिक देने होंगे। हल्के माल वाहक, मिनी बस को 40 रुपए और बस-ट्रक (टू एक्सेल) के लिए 80 रुपए लगेंगे। नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने इसका नोटिफिकेशन कुम्हारी टोल प्लाजा के मैनेजर को भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि टाटीबंध में बने फ्लाईओवर और भिलाई में बने चारों फ्लाईओवर की कुल लागत करीब 450 करोड़ रुपए की वसूली कुम्हारी टोल प्लाजा से होगी। इस हिसाब से अगले 15 साल तक यहां टोल वसूली जारी रहेगी। चौंकाने वाली बात है कि भिलाई से लेकर टाटीबंध तक सड़क की हालत बहुत ही खराब है।
ऐसे में टोल रेट बढ़ाकर वाहन मालिकों की परेशानी और बढ़ाई जा रही है। टोल हटाने के लिए लगातार धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है, इसके बाद भी रेट बढ़ाने का फैसला लिया गया है। इस सड़क से रोजाना औसतन 35 हजार छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही होती है।
वाहन के प्रकार पुरानी दर नई दर एक तरफ 24 घंटे में वापसी
कार, जीप, वैन, हल्के वाहन 15 25 40
हल्के माल वाहक, मिनी बस 25 40 60
बस या ट्रक (दो धुरी) 45 80 120
तीन धुरी वाले वाणिज्यिक वाहन 45 85 125
4 से 6 धुरी वाले वाहन 105 160 240
7 या अधिक धुरी वाले वाहन 105 175 260
Updated on:
26 Oct 2024 09:43 am
Published on:
26 Oct 2024 09:42 am
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
