
Chhattisgarh News: दुर्ग कुम्हारी टोल प्लाजा के पास से एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि कुम्हारी टोल प्लाजा के पास गाय और अन्य जानवरों के खाल से भरे ट्रक को पकड़ा गया है। कुम्हारी थाना पुलिस और यातायात पुलिस की कार्रवाई के दौरान पॉयलेटिंग कर रहे दो आरोपी फरार हो गए। वहीं महाराष्ट्र पासिंग (MH 49) ट्रक के चालक के साथ दो लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, ट्रक महाराष्ट्र की ओर से आ रही थी। इसकी जानकारी मिलने पर हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता राजनांदगांव से ट्रक का पीछा करते आ रहे थे। आखिरकार कुम्हारी टोल प्लाजा के पास पुलिस की मदद से ट्रक को पकड़ने में कामयाबी मिली। ट्रक चालक और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया गया है।
Chhattisgarh News: वहीं गायों के खाल से भरे ट्रक को जब्त कर पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। ट्रक को रोकने की कार्रवाई से पहले ही ट्रक की पायलेटिंग कर रहे दो लोग फरार हो गए, वहीं ट्रक चालक अपने सहयोगी के साथ पकड़ा गया है।
Updated on:
28 Dec 2024 11:37 am
Published on:
28 Dec 2024 11:36 am
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
