30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस कांग्रेस नेता ने की PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी, भाजपाइयों की शिकायत पर गिरफ्तार, कांग्रेसी पहुंचे थाने

CG News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया में कथित तौर पर अभ्रद्र टिप्पणी करने पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

less than 1 minute read
Google source verification
कांग्रेस-भाजपा (पत्रिका फाइल फोटो)

कांग्रेस-भाजपा (पत्रिका फाइल फोटो)

CG News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया में कथित तौर पर अभ्रद्र टिप्पणी करने पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व साडा उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वैशाली नगर थाना प्रभारी अमित अंदानी ने बताया कि बृजमोहनसिंह के खिलाफ भाजपा नेताओं ने शिकायत की। उनकी शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गई। पीएम मोदी पर सोशल मीडिया में की गई कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर भिलाई में भाजपाई भड़के गए।

जैसे ही भाजपा के पदाधिकारियों के पास पीएम मोदी के खिलाफ वाली टिप्पणी पहुंची तत्काल वे सब वैशाली नगर थाना पहुंचे और कांग्रेस नेता बृजमोहन सिंह की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। वैशाली नगर थाना पुलिस ने भाजपाइयों की मांग पर प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज की और तत्काल ही कांग्रेस नेता बृजमोहन सिंह को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़े: CG Congress: पूर्व MLA के खिलाफ एफआईआर दर्ज… ऑपरेशन सिंदूर को लेकर PM मोदी के खिलाफ किया आपत्तिजनक पोस्ट, मचा बवाल

थाने के सामने भाजपाइयों की भीड़

इधर पीएम मोदी के खिलाफ टिप्पणी की खबर जैसे-जैसे फैलती गई, वैशाली नगर थाने के सामने भाजपाइयों की संख्या बढ़ती गई। इधर थाने के सामने इस स्थिति को देखकर पुलिस के आला अधिकारी भी वहां पहुंचे और उन्होंने तत्काल बृजमोहन सिंह को दूसरे थाने शिफ्ट किया। गिरफ्तारी के बाद भाजपाई शांत हुए।