7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Crime News: सेमेस्टर परीक्षा में ‘मुन्ना भाई’ गिरफ्तार, दोस्त की जगह परीक्षा देने पहुंचा था युवक, फिर…

Bhilai News: छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा में शुक्रवार को हंगामा मच गया। बीआईटी दुर्ग में सेमेस्टर परीक्षा का एग्जाम सेंटर था, जहां एडमिट कार्ड को टेपर (जाली प्रवेश पत्र) बनाकर एक छात्र परीक्षा देते पकड़ा गया।

3 min read
Google source verification
Crime News: सेमेस्टर परीक्षा में ‘मुन्ना भाई’ गिरफ्तार, दोस्त की जगह परीक्षा देने पहुंचा था युवक, फिर…

Crime News: छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा में शुक्रवार को हंगामा मच गया। बीआईटी दुर्ग में सेमेस्टर परीक्षा का एग्जाम सेंटर था, जहां एडमिट कार्ड को टेपर (जाली प्रवेश पत्र) बनाकर एक छात्र परीक्षा देते पकड़ा गया।

दरअसल, परीक्षा सुबह 10 बजे शुरू हुई जिसमें कप्यूटर साइंस ब्रांच के छात्र हिमांशु कुमार को शामिल होना था, लेकिन उसकी जगह दिव्यांशु कुमार पेपर देने पहुंचा। सुबह 10 बजे उसे परीक्षा केंद्र में प्रवेश दे दिया गया, लेकिन फ्रॉड छात्र द्वारा बार-बार इधर, उधर देखने पर परीवेक्षक को शक हुआ। दोपहर के 12 बज चुके थे। शक के मद्देनजर निरीक्षण करते हुए परीवेक्षक ने जब उसका प्रवेशपत्र देखा तो उन्हें दाल में काला नजर आया।

पर्यवेक्षक ने छात्र को कंट्रोल रूम में बुलाया और कड़ाई से पूछताछ की। उसने अपना गुनाह कुबूल कर लिया। छात्र ने बताया कि वह अपने दोस्त के कहने पर उसकी जगह पर परीक्षा देने आया है। इसके लिए उसने सीएसवीटीयू के एडमिट के छात्र कंप्यूटर बेस्ड छेड़छाड़ की। हिमांशु की जगह दिव्यांशु कुमार ने अपना फोटो एडिट किया। एडमिट कार्ड को इस तरह से बनाया कि उसे पकड़ा न जा सके। यह छात्र रूंगटा इंजीनियरिंग कॉलेज का है। जो सेमेस्टर परीक्षा के लिए बीआईटी दुर्ग में बने परीक्षा केंद्र में एग्जाम देने पहुंचा था।

थाने में शिकायत

बीआईटी प्रबंधन ने इस मामले में पद्मनाभपुर थाने में शिकायत दर्ज करा दी है। इसके साथ सीएसवीटीयू को भी मामले की जानकारी दे दी है। कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि छात्र को परीक्षा कंट्रोल रूम में बुलाने पर वह बेहद घबराया हुआ था। इधर-उधर की बातें कर रहा था। खुद को निर्दोष साबित करने का भी खूब प्रयास किया। मामले को सही तरह से हैंडल करने बीआईटी ने विद्यार्थी के मूल कॉलेज रूंगटा इंजीनियरिंग से संपर्क किया। रूंगटा कॉलेज से दोनों ही छात्रों के एडमिट कार्ड मांगे गए। परीक्षा केंद्र अध्यक्ष ने परीक्षा हॉल पहुंचकर फ्रॉड विद्यार्थी के अगल-बगल बैठकर परीक्षा दे रहे अन्य छात्रों से पूछताछ की।

यह भी पढ़े: NEET PG 2025: काउंसलिंग का नया शेड्यूल जारी! HC ने दो छात्रों का पीजी प्रवेश किया रद्द, 12 इन सर्विस कैटेगरी से बाहर

यहां अन्य छात्रों ने पहचानने से इनकार कर दिया।

दोनों ही सूरत में फ्रॉड छात्र फंसता नजर आया तो उसने खुद ही अपनी असलियत खोलकर रख दी। बताया कि, उसके दोस्त के कहने पर वह परीक्षा देने आया है। एडमिट कार्ड भी उसने जाली बनाया। दोस्त जैसे-तैसे पास हो जाए इसलिए उसने यह हरकत की।

दो घंटे तक लिखता रहा पेपर

टेपेर्ड एडमिट कार्ड से परीक्षा देने वाला छात्र मूलरूप से फरीदाबाद हरियाणा का है। घटनाक्रम के तहत परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू हुई। उसे उत्तरपुस्तिका और प्रश्नपत्र बांटा गया। परीक्षा में दोपहर 1 बजे खत्म होनी थी। इससे पहले 10 से 12 बजे तक यानी दो घंटे तक वह उत्तर लिखता रहा। पहले कक्षवीक्षक को सबकुछ सामान्य लगा, लेकिन बार-बार उसके हावभाव में आने वाले बदलाव को वीक्षक ने परख लिया। दो घंटे बाद उसकी उत्तरपुस्तिका को भी कंट्रोल रूम में मंगवाया गया। जहां उससे प्रश्नपत्र के संबंध में पूछताछ की गई। इसके बाद सीएसवीटीयू के यूनिवर्सिटी अनफेयर मींस यानी यूएफएम के नियम से उसकी उत्तरपुस्तिका और एडमिट कार्ड सहित तमाम तथ्य दस्तावेजों को विश्वविद्यालय भेज दिया गया है।

इस प्रकरण में दोषी छात्र के खिलाफ यूएफएम के तहत कार्रवाई होगी। छात्र द्वारा किए गए कृत्य की पूरी जानकारी लेने के बाद नियम से कार्रवाई होगी। परीक्षा केंद्र से अभिलेख मांगे गए हैं। परीक्षा से वंचित किया जा सकता है। - अंकित अरोरा, कुलसचिव, सीएसवीटीयू

उक्त छात्र को सस्पैंड कर दिया है। उसके अभिभावकों को जानकारी देकर बुलाया गया है। एक जांच समिति भी बनाई गई है। छात्र ने अपना गुनाह भी कुबूल कर लिया है, ऐसे में उसके खिलाफ निष्कासन की कार्रवाई करेंगे। - सोनल रूंगटाडायरेक्टर, रूंगटा आर-1 ग्रुप