हालांकि वातावरण में घुली नमी अभी पूरी तरह से नहीं हटी है, जिससे मध्य छत्तीसगढ़ यानी दुर्ग और रायपुर संभाग में मौसम शुष्क बना रहेगा। बहरहाल, अभी दुर्ग जिले का अधिकतम तापमान औसत से 3.5 डिग्री बढ़कर 31.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इससे दिनभर गर्मी का अहसास होने लगा। घरों और दफ्तरों के भीतर भी गर्मी और उमस महसूस हुई। इधर, रात का न्यूनतम तापमान भी औसत से 4.4 डिग्री की बढ़ोतरी के बाद अब तक का सर्वाधिक 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फिलहाल, अगले दो दिन ऐसी ही गर्मी और शुष्क मौसम रहने की संभावना है।