
काउंसलिंग में मनपसंद ब्रांच नहीं मिला तो इंजीनियरिंग स्टूडेंट इन दो कोर्सों के बारे में जरूर पढ़ें, बेहतर कॅरियर के लिए
भिलाई. अगर आप भी इंजीनियरिंग में प्रवेश लेने वाले हैं तो यह खबर आपके बड़े काम आएगी। आपको जानकर हैरानी होगी कि कुछ वर्षों में एग्रीकल्चर और आटोमोबाइल नौकरी के लिए श्रेष्ठ साबित होगा। कोर ब्रांच सीए, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल के साथ-साथ एग्रीकल्चर और आटोमोबाइल भी हाइप पर होगा। सीजी पीईटी की काउंसलिंग के तहत पहले राउंड का आवंटन हो चुका है। ऐसे में यदि आपको मनपसंद ब्रांच नहीं मिल पाया है तो एग्रीकल्चर और आटोमोबाइल में कॅरियर बनाया जा सकता है।
संतोष रूंगटा समूह के डायरेक्टर टेक्निकल डॉ. सौरभ रूंगटा ने बताया कि छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानन्द तकनीकी विश्वविद्यालय से संबद्ध एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग कोर्स में अन्य कृषि विश्वविद्यालयों द्वारा चलाये जा रहे कोर्स से अधिक प्रभावी व भिन्नताएं हैं।
सीएसवीटीयू से संबंद्ध कोर्स के सिलेबस में कृषि की हाईटेक और एडवांस तकनीकों पर डिवेलप किया गया है। इसके अलावा हाईटेक एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग इक्विपमेंट्स और सूचना प्रौद्योगिकी की सहायता से कृषि के क्षेत्र में क्रांति का प्रयास किया गया है।
इस वजह से कृषि अभियांत्रिकी करने के इच्छुक युवाओं को सीएसवीटीयू का सिलेबस एग्रीकल्चर फील्ड के तकनीकी ज्ञान देने में अधिक सक्षम है वहीं जॉब प्लेसमेंट की भी असीम संभावनाओं को लिए हुए है।
ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग का भी युवाओं में खासा क्रेज
डायरेक्टर सोनल रूंगटा ने बताया कि ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग का भी युवाओं में खासा क्रेज है और इसमें अपना कॅरियर बनाने के इच्छुक युवा इस ब्रांच का चयन कर रहे हैं। सभी अपने लिए भविष्य की अच्छी संभावनाएं पाने का द्वार खोल सकते हैं। तेजी से ग्रोथ कर रहे ऑटोमोबाईल सेक्टर में रोजगार के लिहाज से बूम आया हुआ है।
इसका प्रमुख कारण औद्योगीकरण और शहरीकरण की वजह से फोर व्हीलर, टू-व्हीलर व माल-वाहकों की संख्या में दिनदोगुनी रात-चैगुनी की वृद्धि हो रही है। इसलिए अभी भी काउंसलिंग में शामिल होकर एग्रीकल्चर और ऑटोमोबाइल में प्रवेश लिया जा सकता है।
Published on:
29 Jun 2018, 2:42 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.