28 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Breaking: सीमा-रेखा का विवाद, सड़क पर उतरे IIT भिलाई क्षेत्र के रहवासी, गाडिय़ों के पहिए रूके

नगर निगम के वार्ड-१ खम्हरिया से आइआइटी भिलाई को जोडऩे वाली सड़क के गड्ढों से परेशान वार्डवासियों ने शुक्रवार को चक्काजाम कर दिया।

less than 1 minute read
Google source verification

भिलाई

image

Dakshi Sahu

Jun 29, 2018

PATRIKA

Breaking: सीमा-रेखा का विवाद, सड़क पर उतरे आइआइटी भिलाई क्षेत्र के रहवासी, गाडिय़ों के पहिए रूके

भिलाई. नगर निगम के वार्ड-१ खम्हरिया से आइआइटी भिलाई को जोडऩे वाली सड़क के गड्ढों से परेशान वार्डवासियों ने शुक्रवार को चक्काजाम कर दिया। खम्हरिया भाटा और ग्राम पंचायत कुटेलाभाटा के लोग रोड पर बैठ गए हैं। शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

निजी स्कूल और कॉलेज की बसें प्रभावित हुई

महिलाओं ने साड़ी से घेरा बनाकर जुनवानी खम्हरिया बस्ती से कुटेलाभाटा की आवाजाही को रोक दिया है। प्रदर्शनकारियों की वजह से खपरी और कुटेला भाटा में संचालित निजी स्कूल और कॉलेज की बसें प्रभावित हुई है। बसें जुनवानी-चिखली होते हुए कुटेला भाटा पहुंच रही है।

अधिकार क्षेत्र का मामला
दरअसल में नगर पालिक निगम भिलाई के वार्ड-१ खम्हरिया की सड़क को लेकर सीमा-रेखा को लेकर विवाद है। जुनवानी पेट्रोल पंप से सरस्वती शिशु मंदिर तक लगभग तीन किलोमीटर का हिस्सा निगम के अधीन है। निगम प्रशासन ने अपने हिस्से का सड़क डामरीकरण कर चुका है।

सरस्वती शिशु मंदिर खम्हरिया भाटा से आइआइटी भिलाई कुटेला भाटा तक लगभग डेढ़ किलोमीटर हिस्सा लोक निर्माण विभाग का रोड है। यह रोड उधड़ गई है। भारी वाहनों के दबाव में कई स्थानों पर सड़क धंस गई है और गड्ढे भी हो गए हैं। इससे इसके कारण आए दिन वाहनों का पहिया फंस रहा है।

सीसी रोड बनवाने का आश्वासन
ग्राम पंचायत कुटेला भाटा के पंच प्रमेश साहू, सोनू मारकण्डेय, सुरेश, संदीप बंजारे, संजय देशलहरे का सयुंक्त रूप से कहना है कि अप्रेल में लोक निर्माण विभाग में शिकायत की है। कलक्टर जनदर्शन में आवेदन दिया है।

रोड का नवीनीकरण या फिर गड्ढों का समतलीकरण की मांग की है। मांग पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारी सीसी रोड बनवाने का दिलासा देते हैं, लेकिन काम शुरू नहीं हुआ है। रात में गड्ढों के कारण वाहन हिचकोले मारने लगती है। कई लोग भी जाते हैं। इस तरह की घटना आए दिन हो रही है।