6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Heavy Vehicles ban: 15 जनवरी तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक, पीएम ने किया था वर्चुअल लोकार्पण

Heavy Vehicles ban: भारी वाहनों के लिए इसे अभी बंद ही रखा गाय है। 15 जनवरी के बाद इससे भारी वाहन गुजर पाएंगे। इसके पहले एजेंसी ने अंडरब्रिज से सीमेंटीकरण किए गए सड़क को खोद कर निकाला है।

less than 1 minute read
Google source verification

भिलाई

image

Love Sonkar

Jan 03, 2025

Heavy Vehicles ban

Heavy Vehicles ban

Heavy Vehicles ban: पुरानी भिलाई, सिरसा गेट चौक स्थित रेलवे अंडरब्रिज के मरम्मत का काम पूरा हो गया है। अंडरब्रिज को आम राहगीरों के लिए खोल दिया गया है। वहीं भारी वाहनों के लिए इसे अभी बंद ही रखा गाय है। 15 जनवरी के बाद इससे भारी वाहन गुजर पाएंगे। इसके पहले एजेंसी ने अंडरब्रिज से सीमेंटीकरण किए गए सड़क को खोद कर निकाला है। अब उसके ऊपर डामरीकरण का काम किया गया है।

यह भी पढ़ें: Keshkal Ghat: केशकाल घाट में आवागमन शुरू, पहले ही दिन वाहनों की लगी लंबी जाम, देखें VIDEO

13.50 करोड़ से बना है अंडरब्रिज

सिरसागेट से ग्राम सिरसाकला की ओर जाने वाले रास्ते में रेलवे ने करीब 13.50 करोड़ की लागत से अंडरब्रिज का निर्माण किया है। अंडरब्रिज का जब से निर्माण हुआ है, तब से लगातार इसमें पानी भर जाने की शिकायत मिल रही थी।

पीएम ने किया था वर्चुअल लोकार्पण

26 फरवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल लोकार्पण किया था। 10 माह के भीतर इस अंडरब्रिज की सड़क उधड़ गई। भीतर में नाली के उपर लगाई गई लोहे की पट्टी टूट गई। तब रेलवे ने सिरसागेट चौक के अंडरब्रिज को 9 दिसंबर 24 को सुबह 8 बजे से मरम्मत के लिए बंद किया। इसे नए साल में राहगीरों के लिए खोल दिया गया।