
Bhilai news: छत्तीसगढ़ के भिलाई स्थित छावनी कैंप-2 में एक पति ने तलाक से पहले ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी लाश कमरे में फंदे पर लटकते हुए मिली। बताया कि पत्नी मायके चले जाने के बाद वह मानसिक तनाव से गुजर रहा था। पुलिस शव बरामद कर जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार छावनी कैंप निवासी सुमीत कुमार गिरी ने बुधवार रात करीब 11 बजे अपने कमरे में फांसी लगा ली। घटना की भनक उसके बड़े भाई को हुई तो वह दौड़कर दरवाजे को खोला और सुमीत को फंदे से नीचे उतारा, लेकिन उसकी सांसे थम गई थी। सूचना पर पुलिस पहुंची मर्ग कायम की।
कमरे की तलाशी ली। 7 पन्ने का सुसाइड नोट मिला है। मामले में पुलिस जांच कर रही है। छावनी थाना प्रभारी चेतन चंद्राकर ने बताया कि सुमीत कुमार गिरी के दो बच्चे है। उसका पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। पत्नी दोनों बच्चों को लेकर मायके चली गई है। इससे वह काफी परेशान था। 6 मई को वह वोट देने के लिए घर अंबिकापुर से घर आया था। लौटने से पहले आत्मघाती कदम उठा लिया।
परिजनों से पूछताछ में पता चला है कि वह पत्नी को तलाक देने के बारे में सोच रहा था। पुलिस के मुताबिक घटना के दिन वह रात को घर में खाना भी नहीं खाया। अपने कमरे में जाकर एक कापी में कुछ लिख रहा था। उसका बड़ा भाई उससे पूछा भी कि तुम क्या लिख रहे हो,लेकिन सुमीत ने भाई से झूठ बोला कि ऑफिस से संबंधित कुछ लिख रहा है।
वह अपने कमरे में चला गया। बच्चों से बातचीत कर रहा था। कुछ ही समय में उसे आहट मिली। जैसे ही उसने भाई के कमरे की ओर देखा उसे शक हुआ। दौड़कर दरवाजा को खोला। भाई को पंदे में लटका पाया।
Updated on:
11 May 2024 08:44 am
Published on:
10 May 2024 05:44 pm
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
