आईआईटी प्रदेश की प्राचीन विरासतों पर रिसर्च करके बताएगा कि यहां पर्यटन को कैसे बढ़ाया जा सकता है। इसी तरह वह स्पॉट कैसे वहां के स्थाई निवासियों के लिए रोजगार की संभावनाएं बढ़ाएंगे। इसकी पहली कड़ी में आईआईटी ने बस्तर जिले के बारसूर पर रिसर्च कर शुरू कर दी है। आईआईटी की टीम ने यहां के 6 मंदिरों पर शोध कर अपनी रिपोर्ट तैयार की है, जिसे जल्द ही योजना आयोग को सौंपा जाएगा।