
दुर्ग . कलक्टोरेट के घेराव के लिए पहुंचे जोगी कांग्रेसियों की जिला प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था के सामने एक भी नहीं चली। हालात यह रहा कि जोगी समर्थक कलक्टोरेट के गेट तक भी नहीं पहुंच पाए और आधे रास्ते ही ज्ञापन सौंपकर लौटना पड़ा। हालांकि समर्थकों ने बेरीकेड्स को लांघकर कलक्टोरेट के गेट तक पहुंचनें का प्रयास भी किया। इसमें एक बेरीकेट लांघने में कामयाब रहे और दूसरे में पुलिस से धक्का-मुक्की भी की, लेकिन इससे आगे बढऩे में सफलता नहीं मिली। जोगी समर्थक बेदखलों के व्यवस्थापन के साथ 13 सूत्रीय मांगों को लेकर कलक्टोरेट का घेराव करने पहुंचे थे।