6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जूनियर जोगी ने सीएम पर साधा निशाना, बीजेपी की विकास यात्रा को बताया अंतिम यात्रा

पूर्व सीएम अजीत जोगी की तर्ज पर उनके बेटे और मरवाही विधायक अमित जोगी पहली बार सीएम डॉ. रमन सिंह के खिलाफ अटैक मोड पर नजर आए।
2 min read
Google source verification
CG Politics

जूनियर जोगी ने सीएम पर साधा निशाना, 3 कार्यकाल में 3 रूप, पहले भ्रमण, फिर दमन और अब बनें कमीशन सिंह

दुर्ग . पूर्व सीएम अजीत जोगी की तर्ज पर उनके बेटे और मरवाही विधायक अमित जोगी पहली बार सीएम डॉ. रमन सिंह के खिलाफ अटैक मोड पर नजर आए। उन्होंने सीएम पर सीधा हमला बोलते हुए उनके तीन टर्म के कार्यकाल पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सीएम डॉ. रमन सिंह के तीन कार्यकाल में तीन अलग-अलग रूप सामने आएं हैं। पहले कार्यकाल में भ्रमण सिंह बनकर विदेशों में घूमते रहे, दूसरे कार्यकाल से दमन सिंह बनें और अब तीसरे और अंतिम कार्यकाल में कमीशन सिंह की भूमिका में हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कमीशन संस्कृति का आलम यह है कि सीएम तक का काम बिना कमीशन दिए नहीं होता।

13 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टोरेट घेराव

वे यहां यूथ विंग के आह्वान पर 13 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टोरेट घेराव के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश महामंत्री प्रकाश देशलहरा के कार्यालय में प्रेस से भी बात की। कहा कि सीएम के विदेशी निवेश के नाम पर कई देशों का भ्रमण किया, लेकिन उनके बुलावे पर एक भी कंपनी नहीं आई। अब कमीशन के फेर में सीएम कोरिया की कंपनी से मोबाइल खरीद रहे हैं। जितनी राशि मोबाइल खरीदने में लग रही है, उनसे कंपनी यहां कारखाना खोलती तो लाखों युवाओं को रोजगार मिल जाता।

सीएम के क्षेत्र में सबसे ज्यादा आत्महत्या
जोगी ने नेशनल क्राइम ब्यूरों के आंकड़े का हवाला देकर उन्होंने बताया कि प्रदेश में एक साल में सीएम के क्षेत्र में सर्वाधिक किसानों ने आत्महत्या की है।

विकास नहीं होगी अंतिम यात्रा
जोगी ने कहा कि यह विकास नहीं बल्कि मोबाइल बांटो और वोट खरीदो यात्रा है। सीएम यात्रा के बहाने लोगों को लालच देकर वोट खरीदने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता इसे समझ रही है, इसलिए यह उनकी अंतिम यात्रा साबित होगी।

कांग्रेस के पास केवल चिन्ह, संगठन नहीं
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास केवल सिंबॉल रह गया है।उनके पास न तो संगठन है और न ही संसाधन। ऐसे में चुनाव में जीत का प्रश्न नहीं ही नहीं है।

नारी, नदी और नौकरी होगा एजेंडा
जोगी ने विस चुनाव के लिए पार्टी की रणनीतियों का भी खुलासा किया। उन्होंने कहा कि नारी सम्मान, नदियों का पानी का सही उपयोग व बेरोजगारों को शत-प्रतिशत नौकरी चुनाव का मुद्दा होगा। इसके अलावा पूर्ण शराब बंदी की जाएगी।